करनाल। मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के कारण आज प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने राज्य के परंपरागत खेल कबड्डी व कुश्ती को राष्ट्रीय खेलों की श्रेणी में शामिल करवाया है। हरियाणा देश का ऐसा राज्य है, जहां खिलाड़ियों को पदक लाने पर करोड़ों रुपए की राशि के नकद इनाम तथा सरकारी नौकरी भी दी जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ओएसडी रविवार को स्थानीय रामलीला मैदान में चल रहे पंखा दंगल में कुश्ती खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मोनू मखाला व प्रवीन जयसिंहपुरा का परिचय लिया तथा उनका हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कुश्ती हरियाणा का एक परंपरागत खेल है और इस खेल को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष विजयदशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी करनाल द्वारा दंगल करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने पंखा दंगल संचालकों को बधाई दी। दंगल आयोजित कमेटी ने ओएसडी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस मौके पर कमेटी के प्रधान रामधन कांबोज ने बताया कि प्रतिवर्ष विजयदशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में पंखा दंगल का आयोजन होता है। इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह दंगल आजादी से पहले के समय से हो रहे हैं। इस कमेटी की स्थापना लाला भगत राम बजाज ने 1948 में की थी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, सतीश राणा, योगेन्द्र राणा, पार्षद विनोद तितोरिया, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के प्रभारी कुलदीप शर्मा, चंचल राणा व नरेन्द्र पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope