करनाल। पिछले कई दिनों से प्रदेश में बढ़ रही ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। इस कड़ाके की ठण्ड की मार सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ रही है, जो आज भी गरीबी के चलते खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। उनका कोई घर बार नहीं है और दो वक्त की रोटी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त को आदेश दिए गए हैं कि कड़ाके की ठण्ड में खुले आसमान के नीचे सोने वाले लोगों को कंबल दिए जाएं और उन्हें रैन-बसरे तक उन्हें पहुंचाया जाए। इस पर सीएम सिटी करनाल में देर रात प्रशासन के अधिकारी सड़कों पर निकले और खुले में सो रहे लोगों को कंबल देकर उन्हें रैन बसरे में सोने के लिए भेजा।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope