• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करनाल में लगा प्रदेश का पहला वेस्ट टू पॉवर प्लांट

Karnal Municipal Corporation launches first waste to power plant - Karnal News in Hindi

करनाल। प्रदेश के करनाल जिले में नगर निगम की ओर से काछवा रोड पर प्रायोगिक तौर अभिनवत प्रयोग किया गया है। इसके तहत करनाल नगर निगम की पहल पर प्रदेश का पहला वेस्ट टू पॉवर प्लांट लगाया गया है। अब कचरे से और फसल के बचे हुए अवशेष [फानो] से गैस और बिजली बनेगी। फिलहाल यह प्लांट प्रायोगिक तौर पर लगाया गया है। अच्छे नतीजे आने पर प्रोजेक्ट को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। अवशेष से मिथेन गैस बनाकर बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इस प्लांट से बिजली उत्पादन के बाद बाकी जो कचरा बचेगा, उससे खाद के रूप में उपयोग किया जाएगा।

करनाल के काछवा रोड पर नगर निगम द्वारा अभी प्रायोगिक तौर पर कचरे से बिजली उत्पादन प्लांट लगाया गया है जिसके अच्छे नतीजे आते ही इसे आगे बड़ा कर बिजली उत्पादन कर कार्य किया जाएगा। इसका ज्यादातर फायदा किसानों को होगा, क्यूंकि अब उन्हें फसल के बचे हुए अवशेषों [फानो] में आग नहीं लगानी पड़ेगी। इस फानो से करनाल नगर निगम बिजली का उत्पादन करेगा।

करनाल नगर निगम ने यह एक अनोखी पहल की है क्यूंकि इस तरह का पॉवर प्लांट अभी तक पूरे हरियाणा में कहीं पर नहीं लगाया गया है।

2016 से बायोगैस प्लांट के प्रोजेक्ट से जुड़े प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया के पराली, गोबर, कचरे या मंडी के कचरे और पानी इन सबको मिलाकर जो भी वेस्ट होता है, उससे इस प्लांट के जरिये गैस तैयार की जाती है। अभी तक 80 किलो गैस बन चुकी है। सॉलिड बेस टैंक्स की कैपेसिटी 280 टन की है। यह बायोलॉजिकल एक प्रोसेस है और यह गैस बिल्कुल पोलूशन मुक्त है। इसके बाद भी जो वेस्ट बचता है उसको खाद के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnal Municipal Corporation launches first waste to power plant
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal municipal corporation, waste to power plant launches, haryana first waste to power plant, municipal corporation karnal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved