करनाल।
श्री गुरु अर्जुन देव जी का 411 शहीदी दिवस पर करनाल में जगह जगह पानी
की छबीले व गुरु के लंगर लगाए गए, सांसद अश्वनी चोपड़ा करनाल के गुरद्वारे
डेरा कार सेवा में पहुंचे, गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे शीश नवाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मानव
धर्म की खातिर कुर्बान हुए गुरु पांचवे पातशाह गुरु अर्जुन देव जी को आज
पूरी दुनिया याद कर रही है। करनाल के डेरा कार सेवा में 411 शहीदी गुरु
पूर्व को लेकर सिक्ख संगतों ने गुरबानी रस सरवन किया। करनाल के सांसद
अश्वनी चोपड़ा भी गुरद्वारे में हो रहे समागम पर पहुंचे सांसद और श्रदालुओ
ने गुरुदुवारे में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के आगे शीश निवाकर गुरु
अर्जुन देव जी से बक्शीशे मांगी। इस मोके पर गुरु का लंगर भी लगाया गया था
संगतों ने बड़ी श्रदा से पगतो में बैठकर गुरु का लंगर छक्का और उस महान गुरु
को याद किया । शहर भर में गुरु घर से जुडी संगतों ने ठंडे मीठे पानी की
छबीले लगा कर लोगो को शरबत छकाया। इस चिलचिलाती गर्मी में लोगो ने ठंडा
शरबत छक कर कुछ राहत महसूस की और गुरु को सच्चे दिल से याद किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..देखे तस्वीरें
मालवाहक विमान में पक्षी के टकराने की घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित
1 अप्रेल से राजस्थान में क्या होंगे बदलाव...यहां पढ़े
Daily Horoscope