• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान संगठनों के साथ चंडीगढ़ में सरकार की बातचीत कल

Government talks with farmers  Unions in Chandigarh on 30th June - Karnal News in Hindi

करनाल। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ में सरकार से बातचीत 30 जून को होगी। इसमें किसान संगठनों ने मीडिया की मध्यस्थता की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि सरकार से किसानों की कर्ज माफ़ी, स्वामीनाथन रिपोर्ट, पेंशन सहित अन्य मांगों पर बातचीत होगी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ चंडीगढ़ में उनके आवास पर बातचीत का अधिकारिक पत्र जारी होने के बाद आज करनाल में यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक में बातचीत का निमन्त्रण स्वीकार करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा की सरकार की किसानों के साथ बातचीत का निमन्त्रण स्वागत योग्य है और उन्हें उम्मीद है की सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाएगी। उन्होंने कहा की उनकी प्रमुख मांगों में प्रदेश के किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी , स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागु करना , 60 वर्ष की आयु के बाद एकमुश्त 5 लाख रूपये की पेंशन देना और 50 प्रतिशत लाभ के साथ समर्थन मूल्य घोषित करना शामिल है।
मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान मीडिया की मौजूदगी की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि इस दौरान मीडिया उनके बीच मौजूद रहे, इसके लिए वे उन्हें आमंत्रित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government talks with farmers Unions in Chandigarh on 30th June
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government talks with farmers unions, chandigarh, 30th june, farmers debt forgiveness, swaminathan report, pension, negotiations on demands, karnal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved