• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिव्यांगता के लिए पात्रता घटा कर 60 फीसदी की, मिलेगी पेंशन

Eligibility for Divyangta will be reduced to 60%, get pension - Karnal News in Hindi

करनाल। हरियाणा सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष में दिव्यांग पेंशन की पात्रता के लिए अब दिव्यांगता 70 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। इस पात्रता से जिले के सम्बन्धित लोगों को काफी लाभ होगा। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सरकार दिव्यांग वर्ग को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है और साथ ही उन्हें समान अवसर व सुरक्षा के अधिकार प्रदान करने तथा सम्पूर्ण भागीदारी के लिए प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने के लिए अब 60 प्रतिशत या अधिक दिव्यांग व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाकर जिला समाज कल्याण अधिकारी करनाल के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ ने बताया कि सभी प्रकार की पेंशन जैसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली पेंशन, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता व 18 साल से कम आयु वर्ग के स्कूल ना जाने वाले मंदबुद्धि बच्चों की पेंशन आदि के आवेदन पत्र अब अटल नागरिक सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से ऑन लाईन भरे जा रहे है।
उन्होने यह भी बताया कि अटल नागरिक सेवा केंद्रों के संचालक सभी आवेदकों को असल दस्तावेज लेकर दरबार की निर्धारित तिथि और समय के अनुसार सम्बन्धित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय तथा सम्बन्धित नगर पालिका के कार्यालय में भेजने बारे आवेदन पत्र भरते समय ही सूचित करते हैं। जिला के सभी ब्लॉकों में अलग-अलग तिथियों में दरबार लगाए जाते हैं। इन दरबारों में आवेदकों के मूल दस्तावेज चैक करने के लिए निश्चित तिथि और समय पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी भी आमजन की सुविधा के लिए उपस्थित रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eligibility for Divyangta will be reduced to 60%, get pension
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, karnal news, eligibility, divyangta, reduced, 60%, get pension, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved