• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करप्शनः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते नगर निगम के टैक्स ब्रांच का क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Corruption: Municipal Corporation tax branch clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 5,000 - Karnal News in Hindi

खास खबर। करनाल भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करनाल में कार्रवाई करते हुए नगर निगम करनाल की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव को 5,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।
प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के बदले मांगी थी रिश्वतः
शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसके पिता धर्मबीर एवं माता परमजीत कौर, जो उक्त मकान के मालिक हैं, की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है। इसके लिए शिकायतकर्ता द्वारा नगर निगम करनाल के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन किया गया था। आरोप है कि नगर निगम करनाल की टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव द्वारा उक्त सुधार करने के एवज में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई।
बस स्टैंड परिसर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाः
शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी करनाल की टीम ने शिकायत का नियमानुसार सत्यापन करते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी क्लर्क गौरव को करनाल स्थित नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की राशि मौके से बरामद कर ली गई। यह पूरी कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो गवाह की मौजूदगी में की गई।
एसीबी करनाल की टीम ने की कार्रवाईः
यह ट्रैप कार्रवाई, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल की टीम द्वारा की गई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 26, दिनांक 29 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corruption: Municipal Corporation tax branch clerk arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 5,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal municipal corporation, anti-corruption bureau haryana, tax branch clerk arrest, ₹5000 bribe red-handed, zero tolerance corruption, vigilance trap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved