• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

"वोट चोर, गद्दी छोड़" अभियान के तहत करनाल में कांग्रेस का विशाल विरोध प्रदर्शन

Congress to hold massive protest in Karnal under Vote Chor, Gaddi Chhod campaign - Karnal News in Hindi

करनाल। लोकतंत्र की रक्षा और जनादेश की चोरी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा "वोट चोर, गद्दी छोड़" अभियान के तहत करनाल में एक विशाल जन आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से पाठक हॉस्पिटल, करनाल के सामने एक बड़ी जनसभा होगी, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। जनसभा के उपरांत सभी कार्यकर्ता जिला सचिवालय तक मार्च करेंगे, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा जाएगा। इस जन आंदोलन की अगुवाई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, और राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी प्रफुल्ल गुड़थे करेंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल सत्ता के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए है। उनका दावा है कि जनता के जनादेश का अपहरण किया गया है और अब समय आ गया है कि जनवाणी सड़कों पर उतर कर अपना हक मांगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress to hold massive protest in Karnal under Vote Chor, Gaddi Chhod campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnal, haryana, state congress committee, vote chor, gaddi chhod abhiyan, mp deepender singh hooda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved