• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पूरी तरह फेल, अब बच्चों को आगे कर राजनीति कर रही है : अनिल विज

Congress has completely failed and is now using children for political purposes: Anil Vij - Karnal News in Hindi

खास खबर। करनाल हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है और अब बच्चों को आगे कर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों की भावनाओं को समझा और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य केवल माहौल बिगाड़ना और देश में अस्थिरता पैदा करना है।
विज आज करनाल में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह विफल हो चुकी है और अब बच्चों को भड़काकर उन्हें आगे कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे जागरूक और समझदार हैं तथा वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकतंत्र की भावना का सम्मान करते हुए उनकी मांगों को गंभीरता से सुना।
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में अनेक आंदोलन हुए हैं, जिनमें कई बार लाठीचार्ज और गोलीबारी तक हुई, लेकिन सरकारें अक्सर जनता की बात सुनने को तैयार नहीं होती थीं। पहली बार ऐसा हुआ कि प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी मांगों को स्वीकार किया और देर रात 12-12 बजे तक सोशल मीडिया के माध्यम से भी संवाद स्थापित करने का प्रयास किया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विज ने कहा कि जिस परिवार के कई सदस्य प्रधानमंत्री रहे हों, वह पार्टी आज राजनीतिक रूप से इतनी कमजोर हो गई है कि जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरे देश में ‘आग में पैट्रोल डालने’ की राजनीति कर रही है। जहां कहीं भी कोई छोटी घटना या विवाद होता है, कांग्रेस उसे भड़काने का प्रयास करती है ताकि देश में अस्थिरता और अराजकता का माहौल बने।
आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि किसी भी आंदोलन या संघर्ष के दौरान यह ध्यान रखना चाहिए कि उससे देश की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में यह माना जा रहा था कि प्रदर्शन में केवल विद्यार्थी शामिल थे, लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्टों के अनुसार वहां लगभग ’’2,800 असामाजिक तत्व’’ भी मौजूद थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि इन लोगों को वहां कौन लेकर आया और उनका उद्देश्य क्या था। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान लगभग ’’125 पुलिसकर्मी घायल हुए’’ हैं। पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की भी पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है। यदि विद्यार्थियों के मामले में कानून लागू होता है तो पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध भी समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि पुलिस का गठन ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया गया है। यदि कहीं शांति भंग होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका होती है, तो पुलिस को कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार है।
पंजाब में पेपर लीक की घटना से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि देश का शायद ही कोई ऐसा राज्य होगा जहां कभी पेपर लीक की घटना न हुई हो। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोषियों के विरुद्ध सरकार कितनी प्रभावी कार्रवाई करती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप आज स्वयं अपने दावों पर खरी नहीं उतर रही है क्योंकि ‘खुद पर अनुशासन, फिर प्रशासन’ की बात होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has completely failed and is now using children for political purposes: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news karnal haryana minister anil vij slams congress for allegedly using children for political gain, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved