करनाल। कहते हैं प्यार अंधा होता है। इस अंधे प्यार पर आंख बंद कर भरोसा किया। डेढ़ महीने ही बीते होंगे, भरोसा टूट गया और आंखें खुल गई। लड़का उसे छोड़कर भाग गया और लड़की ने जहर खा लिया।
चंडीगढ़ की रहने वाली युवती ने आज लघु सचिवालय में एसपी ऑफिस के बाहर जहर गटक लिया। वह बेहोश हो गई। पुलिसकर्मियों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां युवती का इलाज चल रहा है।
युवती ने आसंध के एक लड़के पर शादी कर छोड़ जाने का आरोप लगाया है। उससे डेढ़ महीना पहले असंध के युवक ने शादी की थी, जो अब उसे छोड़ कर भाग गया। इससे दुखी होकर आज युवती पहले एसपी ऑफिस पहुंची और उसने जहर गटक लिया।
डाॅक्टर आशीष ने बताया कि एक युवती को पुलिस लेकर आई थी जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल युवती की हालत स्टेबल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope