• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करनाल में 9वीं के छात्र ने रची अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी, पिता से मांगी 2 लाख रुपए की फिरौती

9th Grade Student in Karnal Stages Fake Kidnapping, Demands Rs 2 Lakh Ransom from Father - Karnal News in Hindi

करनाल । करनाल के घीड़ गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौवीं कक्षा के छात्र ने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली। छात्र ने किसी के फोन से अपने पिता को कॉल करवाकर उनसे 2 लाख रुपए की फिरौती मांग ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की और उसे जल्द ही खोज निकाला। पूछताछ के दौरान जब छात्र ने ऐसा करने की वजह बताई तो सब हैरान रह गए। करनाल के थाना कुंजपुरा के प्रभारी विक्रांत ने बताया कि हमारे पास 16 साल के बच्चे की गुम होने की सूचना आई थी। परिजनों ने बताया कि छात्र बुधवार सुबह स्कूल गया था, लेकिन दोपहर को खाना खाने घर नहीं आया। अध्यापकों ने घर पर सूचना दी कि बच्चा 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है। इस पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर को छुट्टी के समय भी छात्र घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
इस बीच शाम को करीब छह बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि लड़का उनके पास है, दो लाख रुपए तैयार रखना। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। परिवार ने मान लिया कि बच्चे का सच में अपहरण हो गया है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कुंजपुरा थाना पुलिस से की। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी, उसकी लोकेशन करनाल से ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को क्रैक कर करनाल के पास स्टूडेंट को खोज निकाला।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि छात्र 15 दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था, इस डर से उसने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी गढ़ ली। इधर बच्चे की सकुशल वापसी के बाद परिजनों ने करनाल पुलिस का धन्यवाद किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9th Grade Student in Karnal Stages Fake Kidnapping, Demands Rs 2 Lakh Ransom from Father
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: father, kidnapping, karnal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved