• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करनाल में शुक्रवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिलाएं होंगी सम्मानित

40 women doing excellent work will be honored on Friday in Karnal - Karnal News in Hindi

करनाल। शुक्रवार को करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के तहत 40 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय बालिका दिवस अवार्डों के लिए बालिका उत्थान के लिए 62 अवार्ड दिए जाएंगे। कार्यक्रम में पहला सुषमा स्वराज अवॉर्ड भी दिया जाएगा। जिसमें 5 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड के तहत 1.50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि महिला दिवस समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम, नर्सेज, महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वूमेन अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवॉर्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में हरियाणा में शिक्षा, सांस्कृतिक, सेना, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण, उडान समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम करनाल की नई अनाज मंडी में होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं के पहुंचने की सम्भावना है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल रहेंगी। समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-40 women doing excellent work will be honored on Friday in Karnal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: international womens day, karnal, haryana, minister kamlesh dhanda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, karnal news, karnal news in hindi, real time karnal city news, real time news, karnal news khas khabar, karnal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved