कैथल। प्रताप
गेट स्थित कृपाल आश्रम कैथल में नव वर्ष और दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह
महाराज और संत राज़िंदरसिंह महाराज के जन्म उत्सव समारोह के उपलक्ष में
रुहानी क़व्वालियों का आयोजन किया गया। लुधियाना से आए मशहूर कलाकर रिक्की
शेरपुरी ने अपने रुहानी क़व्वालियों से श्रद्धालुओं को प्रभु की भक्ति में
लीन कर दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क़व्वालियों पर बच्चे से ले कर बड़े तक सभी झूमते नज़र आए।
घना कोहरा और कड़ाके की ठंड होने के बाद भी आश्रम में क़रीब एक हज़ार लोग
मौजूद थे। रुहानी क़व्वालियों के बाद संत राज़िंदर सिंह महाराज ने संगत
को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी। नव वर्ष की बधाई के बाद गुरु के लंगर का
आयोजन भीकिया गया था। इस अवसर पर कृपाल आश्रम कैथल के प्रधान कृष्ण कुमार
आहूजा , श्रद्धालु अशोक भारती ने कहा कि आश्रम द्वारा समय समय पर इस तरह
के आयोजन किए जाते है।
अमेरिका ने गुआम भेजे बी-2 स्टील्थ बमवर्षक, ईरान-इज़रायल तनाव के बीच बढ़ी सैन्य सक्रियता
सिंधु जल संधि पर अमित शाह के बयान से पाकिस्तान भड़का, कहा – अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन
ब्राजील में हॉट एयर बैलून में भीषण आग, 21 यात्रियों में 8 की मौत, 13 घायल...कैमरे में कैद हुई घटना
Daily Horoscope