कैथल। जो
बच्चे लक्ष्य निर्धारित करके खेल के क्षेत्र में लगातार कड़ी मेहनत और
प्रयास करते हैं सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। हिमाचल प्रदेश के
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हरियाणा का पानी व जलवायु खेलों के लिए
अनुकुल होने के कारण खेल के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां हासिल करने के
लिए संभावनाएं प्रबल होने की उम्मीद की जा सकती है।
आचार्य
देवव्रत आज स्थानीय आरकेएसडी खेल इंडौर स्टेडियम में जिला बाक्सिंग संघ
द्वारा खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित समारोह में विभिन्न स्तरों पर
उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित कर रहे थे। उन्होंने कहा
कि सुबह जल्दी उठकर अच्छे विचार, अच्छा सत्संग और नियमित दिनचर्या से
हमेशा स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में प्रदेश
के खिलाडिय़ों ने देश में अच्छा नाम कमाया है। इस क्षेत्र में हमारी
बेटियां भी किसी से कम नही हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को खेलों के
कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाकर उनकी ऊर्जा का उपयोग खेल के
क्षेत्र में लगाने में मदद मिलती है। बुराईयों से बचने के कारण युवा देश को
आगे बढ़ाएंगे तथा ये बच्चे राष्ट्र का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने इस मौके
पर खेल उपकरण खरीदने के लिए जिला बाक्सिंग संघ को ५१ हजार रुपए की राशि
देने की घोषणा की।
गृह मंत्री अमित शाह ने मल्टी एजेंसी सेंटर का किया उद्घाटन
सलमान रुश्दी पर हमले के दोषी हादी मटर को 25 साल की जेल : "मैं मर रहा हूं" – अदालत में बोले रुश्दी
जेएनयू और जामिया के बाद एलपीयू ने भी तुर्की के संस्थानों के साथ समझौते रद्द किए
Daily Horoscope