खास खबर। कैथल
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके विचारों, जीवन-मूल्यों और दिखाए गए मार्ग को अपने हृदय में उतारने का संकल्प है। संत रविदास जी ने ‘बेगमपुरा’ के रूप में ऐसे नगर की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। राज्य सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके हम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात बृहस्पतिवार को कैथल जिले के गांव जडौला में आयोजित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रतिमा स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में संत गुरु रविदास जनकल्याण समिति को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। पूर्व सांसद ईश्वर सिंह ने संत गुरु रविदास जी की जीवनी को पाठयक्रम में शामिल करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों सेे इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुषों ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। संतों में शिरोमणि माने जाने वाले संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और समरसता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और संत-महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरु रविदास के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जा रहा है।
नायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है जो हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों के मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत व चिरायु योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत 34 लाख से अधिक मरीजों को 4,226 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज का लाभ मिला है। सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सुविधा प्रदान की जा रही है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हुई है।
नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके तहत अब तक 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1,56000 परिवारों का अपना घर का सपना पूरा किया गया है और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहरों व गांवों में 32 हजार गरीब परिवारों को प्लाट दिए गए हैं। इसी प्रकार ‘मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना’ के तहत बेटियों के विवाह पर 71 हजार रुपये तक की मदद की जाती है जिसके अंतर्गत 3.85 लाख बेटियों को 1,523 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
नायब सिंह सैनी ने बताया कि ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के माध्यम से माताओं, बहनों व बेटियों के खातों में 2100 रुपये प्रतिमाह भिजवाए जा रहे हैं। इसके तहत 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को अब तक 2,042 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति, पोस्ट-मैट्रिक व प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियों के माध्यम से विद्यार्थियों की दी जा रही फीस और वित्तीय सहायता के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एकजुट और जागरूक समाज ही मजबूत हरियाणा के निर्माण का आधार है। मुख्यमंत्री ने मूर्ति स्थापना समारोह के आयोजकों और क्षेत्रवासियों को इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के लिए बधाई दी तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना भारतीय दर्शन और संत परंपरा से प्रेरित है।
मेघवाल ने कहा कि संत रविदास जी ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां सभी लोगों को अन्न मिले और छोटे-बड़े का कोई भेद न हो। यही समानता और भाईचारे की भावना भारतीय समाज की मूल चेतना का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने गुरु रविदास जी ने ‘आप चंदन हम पानी’ शब्दों के साथ एक गीत भी गुनगुनाया।
इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं कार्यक्रम संयोजक ईश्वर सिंह, विधायक सतपाल जांबा, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुज्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक लहरी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड, नगर पालिका चीका चेयरपर्सन रेखा रानी, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह, सुभाष कलसाना, डीडी शर्मा भी उपस्थित थे।
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
बाबा महाकाल का रजत मुकुट-मुंडमाल से राजा स्वरूप में शृंगार, चढ़ाए गए भांग-चंदन, मेवे और सुगंधित पुष्प
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
महापर्व छठ दुनिया के बाकी सभी त्योहारों से है अलग, जानिए 'नहाय-खाय' से 'भोरका अर्घ्य' तक की परंपरा
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
अमेरिका में तीसरी बार देशव्यापी उड़ानों पर लगा ब्रेक, 2001 और 2023 में भी थमी थीं हवाई सेवाएं

NCR में अधिकतर इलाकों में AQI 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

छठ और शादियों के सीजन के चलते पिछले 15 दिनों में 50 फीसदी बढ़ा हवाई किराया, सीटीआई ने मंत्री को लिखा पत्र
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope