• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ग्रामीण विकास के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं : दुष्यंत चौटाला

There is no dearth of funds with the government for rural development: Dushyant Chautala - Kaithal News in Hindi

कैथल/चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों के विकास के लिए हरियाणा सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा गांवों के विकास से संबंधित जो भी मांगे है, उन्हें पूरा करवाया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1250 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से धनराशि भेजी गई है, ताकि गांव का समुचित विकास निरंतर होता रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में व्यायामशालाएं व पार्कों का निर्माण किया जा रहा है, जो गांव शेष बचे हैं, उनमें इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों में तालाबों के सुधारीकरण के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है और करीब 1600 तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वे शुक्रवार को कलायत हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने ग्राम वासियों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए ग्रामीणों को कई सौगात दी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गांवों में ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करते हुए कहा कि जितने भी गांव में तालाब हैं, उनका सुधारीकरण किया जाएगा। उन्होंंने कहा कि शिव धाम योजना के तहत जिन श्मशान घाटों में रास्ते, शैड, पेयजल आदि की कमी हैं, वहां पर तुरंत इसे पूरा करने का कार्य किया जाएगा। स्कूलों में प्रार्थना स्थल के लिए शैड व ब्लॉक लगाए जाएंगे। सौंगल से देवबन तक की सड़क का निर्माण होगा, साथ ही गांव देवबन में हाईवे से गांव तक सड़क किनारे लाईट लगाने की व्यवस्था की जाएगी। सभी गांवों में जितनी भी चौपालों में रिपेयर की जरूरत है, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। गांव देवबन में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। संबंधित गांवों में ग्राम पंचायत द्वारा जमीन मुहैया करवाने पर भव्य सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को प्रदेश में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, जहां पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं, वहीं अब प्रदेश में राशन डिपो में भी 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे पूर्व भी प्रत्येक हलके में 25-25 करोड़ सड़कों के निर्माण के लिए दिए गए थे, इसके बाद भी अगर कोई सड़क बचती है तो उसका निर्माण भी प्राथमिकता से करवाया जाएगा।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तितरम से हांसी वाया जींद होकर जाने वाली सड़क को करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन किया जाएगा। इसके साथ-साथ तितरम से राजौंद की सड़क के सुधारीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन बनने से करीब 100 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के कमेरे वर्ग को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीण आंचल का सर्वांगीण विकास करवाया जा रहा है। सभी गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतविंद्र सिंह राणा, जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक जाखौली, जेजेपी जिलाध्यक्ष रणदीप कौल, बिल्लू चंदाना, धूप सिंह माजरा, सुभाष सिसला, प्रीतम कौलेखां सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is no dearth of funds with the government for rural development: Dushyant Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal, chandigarh, haryana, deputy chief minister, dushyant chautala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved