कैथल। हम कोई अस्पताल या अन्य संस्थान नहीं चलाना चाहते बल्कि नेता बनाने की फैक्ट्री चलाना चाहते हैं इसी उद्देश्य को अपना ध्येय मानकर साल 2009 में जब हमने पंच संकल्पों के साथ यात्रा शुरू की थी, तब न संसाधन थे न कोई बड़ा संगठनात्मक ढांचा। परंतु आज जब हम 17 वर्षों की यात्रा को पीछे मुडक़र देखते हैं, तो हमें गर्व होता है कि हमारे पंच संकल्प केवल विचार नहीं रहे, वे जमीन पर उतरे हैं, फल-फूल रहे हैं और समाज की नई दिशा तय करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहें हैं। ये उद्गार अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने आज कैथल की ऐतिहासिक और पावन भूमि पर आयोजित अग्रवाल वैश्य समाज के 17वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदेशभर से आए वैश्यजनों को संबोधित करते हुए कही। महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवल के साथ शुरू हुए समारोह को वैश्यजनों के उत्साह ने ऐतिहासिक बना दिया। अपने संबोधन से इस उत्साह को बरकरार रहते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज की सफलता की नींव त्याग, सहयोग और संगठन पर आधारित है और इतने वर्षों की यह यात्रा इस सफलता का प्रमाण है। संगठन के पंच संकल्पों को याद करते हुए बुवानीवाला ने कहा कि अपने गठन के समय हमने राजनीतिक भागीदारी, संगठित समाज, युवा पौध का अंकुरण, मातृशक्ति का उत्थान और सामाजिक सहभागिता के जो पांच संकल्पों का प्रण लेकर वैश्य समाज को सत्ता की भागीदारी के साथ एक धुरी बनाने का काम किया जिसें आज हम फलीभूत होते देख रहे हैं। राजनीतिक भागीदारी पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी तेज होता है जब वह राजनीतिक शक्ति का हिस्सा बनता है। समाज ने पिछले वर्षों में स्थानीय निकायों, पंचायतों, और विधानसभा स्तर पर वैश्य समाज के नेताओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए। दलतगत राजनीति से दूर समाज के उम्मीदवार के पक्ष में शत् प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करते हुए वैश्य वोट बैंक की एकता को मजबूत किया। आज हमारा ये संगठन अपनी राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास की एक लम्बी, प्रेरणादायी और गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुका है। समाज ने अपने प्रारंभिक दिनों से ही एक ऐसा मार्ग चुना जिसमें राजनीतिक मुखरता के साथ सेवा, एकता, सहभागिता और सामाजिक जागरूकता प्रमुख आधार रहे। बुवानीवाला ने कहा कि इतने वर्षों की लम्बी यात्रा में हमने साथ मिलकर कदम-दर-कदम नया मुकाम हासिल किया लेकिन हमारा सफर अभी पूरा नहीं हुआ है जब तक वैश्य समाज प्रदेश की राजनीति पर पूर्णत्या काबिज नहीं हो जाता हम न तो रूकने वाले है और न ही थकने वाले। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज ने राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था उसके अनुरूप आज वैश्य समाज की राजनीतिक जड़ें पहले से कहीं अधिक मजबूत है। पंचायत या पार्षद स्तर से लेकर विधानसभा तक हमारी मजबूत भागीदारी हुई है। हमने संगठित समाज का सपना देखा था—आज वह पूरा हो रहा है। हमने युवाओं में नई ऊर्जा जगाने की बात की थी आज वे नेतृत्व की पहली पंक्ति में हैं। हमने मातृशक्ति को सम्मान और समान अवसर देने की प्रतिज्ञा ली थी आज हमारे समाज की महिलाएं बराबर की भागीदारी के साथ यहां पहुंची है। बुवानीवाला ने कहा कि आज 2009 से 2025 की यह यात्रा केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि एक राजनीति क्रांति की कहानी बन चुकी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आज के कार्यक्रम में यूपी से अनिल सुभाष, सिमरन गुप्ता, पंजाब के अध्यक्ष अमित जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष तायल, पवन अग्रवाल, विनोद सिंगला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता, एमपी जैन, महासचिव राजेश सिंगला, बलराम गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता, महिला अध्यक्ष सुशीला सर्राफ, युवा अध्यक्ष हिमांशु गोयल, विकास गर्ग, कमल मित्तल, वेदप्रकाश गर्ग, सुरेश नौच, जिलाध्यक्ष डॉ वरुण जैन ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज को आज राजनीतिक दल दुधारू गाय मानते हैं। हर जिले में एक अशोक बुवानीवाला पैदा कर लो। तभी राजनीतिक रूप से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाजवाद की जरूरत है। वक्ताओं ने राजनीतिक कोष की स्थापना करने और राजनीतिक मैदान में उतरने वालों को मदद करें। कार्यक्रम में कैथल नगर परिषद की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने कहा कि अशोक बुवानीवाला की मेहनत ने समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें चेयरपर्सन बनाने में अग्रवाल समाज की अहम भूमिका है। इस मौके पर सुशील बंसल फतेहाबाद, संदीप नूनीवाला नारनौल, राजेन्द्र मित्तल रतिया, ललित बंसल हिसार, सत्यभूषण बिंदल उकलाना, पायल गोयल नरवाना, कैथल से मुकेश सिंगला, मोहित खुरानिया, परीक्षित गर्ग, अक्षरा गुप्ता, रजत सिंगला, अनिल कंसल कलायत, प्रदीप गोयल पुंडरी, राजीव गुप्ता चीका सहित प्रदेशभर के वैश्यबंधु उपस्थित रहें।
ये प्रस्ताव हुए पास:-
स्थापना दिवस समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में विभिन्न प्रस्तावों को पास करते हुए मुख्यत: महाराजा अग्रसेन मार्ग के नाम से विख्यात राष्ट्रीय राजमार्ग नं0 9, जो दिल्ली से अग्रोहा होते हुए फाजिल्का (पंजाब) जाता है, इस मार्ग के आरंभिक स्थान बहादुरगढ़ में गेटवे ऑफ हरियाणा पर महाराजा अग्रसेन के नाम से विशाल गेट निर्माण करवाने, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी में महाराजा अग्रसेन के नाम पर दिनांक 19 फरवरी, 2022 को महाराजा अग्रसेन शोधपीठ की स्थापना की गई थी, परन्तु सरकार द्वारा इस पीठ के संचालन हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध न करवाए जाने के कारण महाराजा अग्रसेन के जीवन प्रसंगों पर आवश्यक शोध कार्य बाधित है। इसके सक्रिय संचालन हेतु सरकार से सात करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध करवाने, अग्रोहा अग्रवाल समाज का तो तीर्थ स्थान है ही, समाज के लोग दर्शनऔर प्रेरणा हेतु इस स्थान पर आते हैं। प्रदेश में इस स्थान का विशेष महत्व है। इसके विकास से प्रदेश और समाज के सम्मान में वृद्धि होगी। इसलिए कुरूक्षेत्र विकास प्राधिकरण की ही तरह सरकार द्वारा अग्रोहा विकास प्राधिकरण बनाने, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हमारे प्रदेश एवं समाज की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। रेवाड़ी केबालमुकुन्द गुप्त, भिवानी के बनारसी दास गुप्त, पानीपत के देशबंधु गुप्त, करनाल के मूलचंद जैन, हिसार के हुकुमचंद जैन जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान ऐतिहासिक है। इन सभी महापुरूषों की स्मृतियों को सुरक्षित रखने हेतु इनकी कर्मभूमि पर इनके नाम से मुख्यमार्ग बनवाने तथा पंजाब के संगरूर जिले के भवानीगढ़ से हरियाणा की सीमा ब्राह्मणवाला तक आने वाला महाराजा अग्रसेन राजमार्ग यदि ब्राह्मणवाला से रतिया होते हुए फतेहाबाद तक बन जाएगा तो यह सीधे अग्रोहा से जुड़ जाएगा, जिसकी कुल दूरी 34 किलोमीटर है। इसके निर्माण हेतु प्रस्ताव रखे गए। जिन्हें उपस्थित समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाते हुए प्रदेश सरकार से शीघ्र-अति-शीघ्र पूरा करने की मांग की।
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
5 मार्च का पंचांग: गुरुवार को अभिजित के साथ विजय मुहूर्त का संयोग, जान लें भद्रा का समय
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द हैट', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत
शनि-शुक्र की मीन राशि में युति, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं धन के नए रास्ते
UPSC CSE 2025 का रिजल्ट घोषित, सामान्य वर्ग के 317 और ओबीसी वर्ग के 306 छात्रों ने मारी बाजी
गोरखपुर का बुढ़िया माई मंदिर: आस्था का केंद्र, जहां 'अकाल मृत्यु' के संकट से मुक्ति की है अटूट मान्यता
श्यामा माई मंदिर: महाराज की चिता पर बना मंदिर, जहां श्मशान में होते हैं मांगलिक कार्य
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
‘छाप तिलक’ हुआ रिलीज ! अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘Ginny Wedss Sunny 2’ का पहला गाना आया सामने!
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने को आदिति भाटिया ने किया प्रमोट, शेयर किया वीडियो
टी-सीरीज ने अलग अंदाज में जाह्नवी कपूर को विश किया बर्थडे, 'पेड्डी' के सेट से दिखाया पर्दे के पीछे का सीन
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
UPSC सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
राशिफल 4 मार्च 2026: होली-धुलेंडी के उत्साह में सावधानी जरूरी, राहु काल में न बढ़े जोखिम
अब मैं खुद से पूछती हूं कि मैं सच में कहां की हूं -सेलिना जेटली
7 मार्च को रिलीज होगा 'धुरंधर-2' का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर
ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप ने अमेरिकी हथियारों के उत्पादन को चार गुना करने का किया ऐलान

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 308, दुनिया में तीसरे स्थान पर: हुरुन रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के लिए लाभ के संकेत, वृषभ को इस सप्ताह रहना होगा सावधान
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 07/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope