• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्जिकल स्ट्राइक के शूरमाओं को सलाम करेंगे, झज्जर में 29 को राज्यस्तरीय समारोह

Salute the Shuramas of Surgical Strike, State Level Celebration at Jhajjar - Kaithal News in Hindi

चण्डीगढ। सर्जिकल स्ट्राइक के शूरमाओं की वीरता को सलाम करने के लिए 29 सितम्बर, 2018 को झज्जर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसमें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूरा देश 29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीरभूमि हरियाणा में तो इसे और भी जोशो-खरोश के साथ मनाया जा रहा है, क्योंकि हमारी सेना में हर दसवां जवान हरियाणा से है। इस दिन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पहले 29 सितम्बर को भारत के रणबांकुरों ने नियंत्रण रेखा पार करके आतंकी शिविरों पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने इस आप्रेशन के दौरान अनेक आतंकवादियों को मार गिराया था और उनके शिविरों को धराशयी कर दिया था।प्रवक्ता ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ मनाने का उद्देश्य न केवल वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है बल्कि इसके माध्यम से युवाओं में देशभक्ति के भाव को और सुदृढ करना भी है। उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ पर वीर सैनिकों को यह संदेश दिया जाएगा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इसके लिए उक्त समारोहों के अलावा सैनिकों के षौयज़् को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनियों व रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन पूरा वातावरण देशभक्ति के गानों से गूंजता रहेगा। साथ ही दूरदर्शन केन्द्रों से भी विशेष देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Salute the Shuramas of Surgical Strike, State Level Celebration at Jhajjar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, surgical strike, state level celebration, cm, khattar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved