• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहगिरी कार्यक्रम अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में रहा सफल

कैथल । जिले में हरियाणवी संस्कृति को सहेजने और जिला प्रशासन का जनता के साथ सामंजस्य बढाने के उद्देश्य से पहली बार आयोजित राहगिरी कार्यक्रम अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहा। लोगों की भीड़ ने इस मस्ती भरे कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया और जोश के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। अपनी राहें, आपनी आजादी के इस कार्यक्रम में राहगिरी की बहाने अनेक सुरीली तरंगे कलाकारों द्वारा छेड़ी गई। हरियाणवी आरकेस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान प्राचीन समृद्ध संस्कृति से लोगों को मोहपाश में बांधे रखा। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा प्रथम बार स्थानीय कैथल-करनाल मार्ग पर महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम के बाहर आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में एक ओर जहां प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को प्रतिबिंबित करते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, वहीं दूसरी ओर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का मार्मिक संदेश विद्यालय की छात्राओं द्वारा दिया गया । इसके अलावा पतंजलि योग पीठ की योग साधिकाओं द्वारा स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया गया। महिलाओं की मटका दौड़ के अतिरिक्त कबड्डी तथा रस्सा-कस्सी खेलों में भी खिलाडिय़ो ने अपने दम-खम का प्रदर्शन किया। कबड्डी मैच में कैथल पुलिस बनाम रोहेड़ा के खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाते हुए बराबरी पर रहे। राहगिरी कार्यक्रम के लिए भव्य सांस्कृतिक मंच स्थापित किया गया था। गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, उपायुक्त सुनीता वर्मा, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का संदेश देते गुब्बारों को हवा में छोड़ कर विधिवत्त रूप से शुभारंभ किया गया। ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस स्मृति चिन्ह में पेटिंग उपडलाधीश श्रीमती कमलप्रीत कौर द्वारा की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahagiri program was successful in achieving its objective
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal news, haryana hindi news, haryanvi culture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved