• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि15 फरवरी तक जिले को पोलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लें - उपायुक्त सुनीता वर्मा

नवीन मल्होत्रा कैथल। उपायुक्त सुनीता वर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे पोलिथीन मुक्त कैथल अभियान को जन अभियान बनाते हुए आगामी 15 फरवरी तक जिला को पोलिथीन मुक्त बनाने का संकल्प लें। सभी व्यक्ति पोलिथीन का प्रयोग न करने तथा अन्य व्यक्तियों को भी पोलिथीन का प्रयोग न करने देने का संकल्प लें। सबसे ज्यादा पोलिथीन एकत्रित करने वाली ग्राम पंचायत को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त श्रीमती सुनीता वर्मा स्थानीय पंचायत भवन में पोलिथीन मुक्त अभियान के तहत आयोजित बैठक में उपस्थित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने हरियाणा स्वच्छता पुरस्कार योजना के तहत जिला को खुले में शौच मुक्त बनाने पर परिषद को 20 लाख रुपये, सभी पंचायत समितियों को 5-5 लाख रुपये तथा सभी ग्राम पंचायतों को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि जनता अपने जन प्रतिनिधियों की बातों का अनुसरण करती है। सभी सरपंच अपने-अपने गांवों में लोगों को पोलिथीन का प्रयोग न करने तथा गांव को पोलिथीन मुक्त बनाने के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि मंडी से सब्जियां लाकर कभी भी पोलिथीन में बंद करके फ्रिज में न रखें। ऐसा करने से पोलिथीन के हानिकारक रसायन सब्जियों में मिल जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे पोलिथीन मुक्त कैथल अभियान को जन अभियान बनाएं तथा आज से ही इस अभियान में जुट जाएं। जिला का गांव नैना स्वच्छता के लिए उदाहरण के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि आज अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों की लंबी लाईनें लगी होती हैं, जबकि आज से 10 वर्ष पूर्व ऐसा नहीं था। आज कीटनाशकों एवं रासायनिक खादों के अंधाधुंध प्रयोग से फसलों में जहरीले रसायन घुल रहे हैं, जो भूमिगत जल स्तर को भी दूषित कर रहे हैं। इनके लगातार प्रयोग से हमारे मित्र पशु व पक्षियों की प्रजातियां लुप्त हो गई हैं। भूमिगत जल स्तर निरंतर गिरता जा रहा है। किसान जैविक खेती अपनाएं तथा अंधाधुंध रासायनिक खादों व कीटनाशकों के प्रयोग को बंद करें।
उपायुक्त ने कहा कि सरपंचों के पास पर्याप्त संसाधन हैं तथा वे अपने सपनों के गांव का निर्माण कर सकते हैं। सभी जन प्रतिनिधि पोलिथीन मुक्त अभियान रूपी यज्ञ में अपनी आहुति अवश्य डालें तथा सभी ग्राम पंचायतों को 15 फरवरी तक पोलिथीन मुक्त बनाएं। यह हमारी सांझा जिम्मेवारी है तथा हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। आज शिक्षित व युवा जन प्रतिनिधि हैं, जो गांव के विकास के लिए कटीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कैथल शहर को पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए 25 लोगों की टीम गठित की गई है, जिस द्वारा 2 फरवरी से पोलिथीन एकत्रित करने का कार्य वार्ड नम्बर एक से शुरू किया गया है। यह टीम केवल पोलिथीन एकत्रित करेगी।
अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति ने सभी जन प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार जिला को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए लगन एवं मेहनत से कार्य किया गय है, इसी प्रकार सभी मिलकर जिला को पोलिथीन मुक्त बनाने के लिए भी कार्य करें। लोगों को फसलों के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा प्लास्टिक को किसी भी स्थिति में न जलाया जाए। इसके जलाने से हानिकारक गैसें निकलती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। फसलों में मिट्टी जांच के बाद ही सिफारिश अनुसार खादों का प्रयोग करें। एम्स की रिपोर्ट के अनुसार मां के दूध से बच्चों में कीटनाशकों का जहर पाया गया है। गांव में प्लास्टिक थैलों का प्रयोग न करने वाले दुकानदारों को सभी सरपंच प्रोत्साहित करें तथा लोगों को इन थैलों के विकल्पों के बारे में जागरूक करें। सीवन ग्राम पंचायत द्वारा पुराने कपड़ों से ऐसे बैग बनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public representatives of Panchayati Raj Institutions make a resolve to make the kaithal district polythene free by February 15 said Deputy Commissioner Sunita Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: public representatives, panchayati raj institutions, resolve to make the kaithal district polythene free, deputy commissioner sunita verma, kaithal update news, पोलिथीन मुक्त कैथल अभियान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved