कैथल। मुख्यमंत्री द्वारा गोद लिए गाँव में किसानों ने बीजेपी सरकार का जमकर
विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने इकठ्ठा होकर बीजेपी
सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर कोसा। मध्यप्रदेश में हुए किसान
गोलीकांड की निंदा करते हुए सरकार को किसान व गरीब विरोधी बताया। मध्यप्रदेश में किसानो पर किये अत्याचार के विरोध में शिवराज चौहान का
पुतला भी फूंका। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गाँव के समाजसेवी विकास ने बताया की किसान की
गलत नीतियों के कारण आज किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। मध्यप्रदेश में छह किसानो की जो हत्या हुई है वो घटना मानवता को शर्मसार
करने वाली है। किसान पूरे देश को खाने के लिए अनाज देता है लेकिन जब उसको
अपना हक नही मिलता तो मजबूरी में वो प्रदर्शन करता है लेकिन सरकार उसकी
आवाज़ को दबाने के लिए उसपर अत्याचार कियी जाते है। उन्होंने ये भी कहा की
प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट के बारे में
बड़े बड़े दावे कर रहे थे लेकिन अब किसानों पर ये सरकार अत्याचार कर रही है। विजया माल्या जैसा इंसान तो देश का पैसा लेकर भाग सकता है और सरकार कुछ नहीं
करती लेकिन किसान का कर्ज माफ़ करने में सरकार को दिक्कत आती है ।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope