• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पराली का प्रदूषण रूकेगा : कंबाइन में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना जरूरी

चंडीगढ़। राज्य में पराली से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लइए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत कंबाइन में स्ट्रॉ मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) प्रणाली लगाने होगी। इसके बिना धान कटाई की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैथल जि़ला में फि़लहाल 108 कस्टम हायरिंग सेण्टर स्थापित हो चुके है तथा साल के अंत तक 112 ओर कस्टम हायरिंग सेण्टर की स्थापना की जायेगी। यह जानकारी आज जि़ला कैथल में हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने किसान गुलाब सिंह, गांव कौल एवं किसान राजबीर सिंह गांव साकरा के संचालित नए कस्टम हायरिंग सैंटरों का निरीक्षण (दौरा) करने के दौरान दी।प्रधान सचिव ने वहाँ मौजूद किसान समूह से सीधा संवाद किया तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्य योजनाओ और अनुदानों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सुपर स्ट्रॉ मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) का मुख्य उदेश्य बचे हुए फसल के अवशेषो को छोटे-छोटे टुकड़ो में काटना है जिससे किसान इन्हे जलाये बिना अगली फसल की बुवाई कर सकते है। इस यंत्र के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को आवदेन दिए जा सकते हैं। सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिसके तहत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार किसानो को कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रॉ मैनेजमैंट सिस्टम (एसएमएस) जोड़ना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Parali pollution will stop: Stra management system is necessary in the combine
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, straw management system, combine, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved