उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान पिंक बूथ
भी स्थापित किए जाएंगे, जिस पर सभी महिला अधिकारी व कर्मचारी मतदान
प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे। आज के परिवेश में महिलाएं हर क्षेत्र में
अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। मतदान प्रक्रिया में पुरूषों के साथ कंधे से
कंधा मिलाकर मतदान करना चाहिए। मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य
लक्ष्य महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक करना है।
उन्होंने सभी से आह्वान
किया कि अपने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को मतदान करने के
लिए प्रेरित करें। जिला प्रशासन चुनाव को निष्पक्ष व शांति पूर्वक करवाने
के लिए कृत संकल्प है। जिन मतदाताओं के अभी तक वोट नही बने हैं, वह योग्य
व्यक्ति 12 अप्रैल तक वोट बनवा सकता है। चुनाव के दौरान दिव्यांग मतदाताओं
के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक
लाने व छोड़ने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाएगी।
लालू प्रसाद को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया
पूर्वोत्तर में बड़ा पर्यटक केंद्र बनने की क्षमता - अमित शाह
नेताजी की जयंती पर 'जय श्री राम' के नारों से ममता गुस्सा
Daily Horoscope