कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी इलाकों का समान रूप से विकास हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कान्फैड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र शर्मा स्लेटी ने यह बात मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि कैथल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष लगाव है, तभी तो गांव क्योड़क को गोद लेकर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में शहर का मात्र दो किलोमीटर के अंदर ही विकास हुआ है। शहर से बाहर की सड़कों का कोई निर्माण नहीं करवाया गया। अब भाजपा सरकार ने शहर के अंदर व बाहर के विकास की तरफ ध्यान दिया। हुडा सेक्टर 21 में साढ़े तीन करोड़ रुपए की लागत से सिविल लाइन थाना भवन, पांच करोड़ 15 लाख की लागत से उपभोक्ता फोरम का भवन, डेढ़ करोड़ से ई-दिशा केंद्र का भवन, 50 लाख की लागत से नंदीशाला का निर्माण कार्य करवाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि क्योड़क गांव में करोड़ों की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। मूंदड़ी गांव में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय 18 करोड़ की लागत से सीवरेज कार्य, हुडा सेक्टरों की सड़कों पर पांच करोड़ 27 लाख, नेशनल हाइवे का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ-साथ कैथल-कुरुक्षेत्र, कैथल से असंध मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। पूंडरी क्षेत्र के गांव फरल में फल्गु तीर्थ के विकास को लेकर दो करोड़ 75 लाख की लागत से घाटों का निर्माण करवाया गया। चार करोड़ 26 लाख की कुल राशि तीर्थ के विकास पर खर्च होनी है। सीएम ने चारों विधानसभा क्षेत्र में दो करोड़ 86 लाख 44 हजार की लागत से 16 व्यायामशाला स्थापित की।
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
यूपी के मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
Daily Horoscope