• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इनेलो-बसपा के गठबंधन से भाजपा-कांग्रेस में खलबली : माजरा

कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल व बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के बाद शनिवार को पहली बार इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा की ओर से जिमखाना क्लब में जिलास्तरीय बैठक रखी गई। बैठक में दोनों पार्टियों के जिले के प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कांग्रेस व भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो व बसपा के गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रही है। जो लोग बसपा-इनेलो के गठबंधन को सांप व बिच्छु का गठजोड़ बता रहे हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। वे जब जम्मू एवं कश्मीर में टी.डी.पी. के साथ समझौता कर सकते हैं, देश में कई-कई समझौते कर सकते हैं तो इनेलो के समझौते से परेशान क्यों हैं। रही बात कांग्रेसी नेताओं की तो जिस कांग्रेस में कांग्रेसियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष की पिटाई करने जैसी बातें सामने आएं, तो वह पार्टी दलितों का क्या भला कर सकती है। हालात ये हो चले हैं कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला बनेंगे तो देश में पीएम बहन मायावती होंगी। तीसरे मोर्चे का कुनबा बड़ा होता जा रहा है। इसमें अखिलेश यादव, बहन मायावती, देवगौड़ा की पार्टी साथ आ चुकी हैं। बाकी दल भी साथ आ रहे हैं। बड़े-बड़े राजनीतिक विशेषज्ञ यह कहने लगे हैं कि अब विभिन्न राजनीतिक दलों को इस गठबंधन के बाद हरियाणा में नए सिरे से सोचना होगा। 4 साल पहले जिस उम्मीद में लोगों ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी, आज लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। हालात ये हैं कि मोदी के खिलाफ लंदन में गो बैक के नारे लगते हैं। किसान आत्महत्या करते हैं, सरकार जबरन बीमा के लिए वसूली करती है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, स्कूलों में मास्टर नहीं, बिजली गुल है, बिल फुल हैं। बैंक कर्मचारी लोन नहीं देते, ललित मोदी 2000 करोड़, विजय माल्या 9500 करोड़ व नीरव मोदी 11500 करोड़ लेकर भाग जाते हैं। सरकार उनका बाल भी बांका नहीं कर पा रही है। ऐसी स्थिति में प्रदेश को भाजपा से बचाने के लिए इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ है।

बसपा के अंबाला जोन के प्रभारी रोहताश रंगा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। इस कारण एक लाइन की पार्टियां इनेलो व बसपा, जिनके रास्ते अलग थे, मकसद एक था, अब एक रास्ते पर आ गई हैं। जब से मोदी पीएम बने हैं, तभी से महिला, किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारी परेशान हैं। 36000 किसान अब तक सुसाइड कर चुके हैं। ऐसे माहौल में बहन मायावती ही देश को बचा सकती हैं। वे देश की पीएम बनेंगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-kaithal news : Bustle in BJP-Congress from combine the INLD-BSP : Majra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal news, bustle in bjp-congress in haryana, combine the inld-bsp in haryana, indian national lok dal, bahujan samaj party haryana, inld leader rampal majra, kaithal hindi news, kaithal latest news, haryana hindi news, haryana government, कैथल समाचार, हरियाणा समाचार, इंडियन नेशनल लोकदल, बहुजन समाज पार्टी, गठबंधन, इनेलो नेता रामपाल माजरा, कांग्रेस, भाजपा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved