• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरुण नैथानी व नवीन मल्होत्रा को धीरज त्रिखा स्मृति पत्रकारिता सम्मान

Kaithal news : Arun Nathani and Naveen Malhotra to honored with Dheeraj Trikha Smriti Journalism - Kaithal News in Hindi

कैथल। साहित्य सभा कैथल के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती वर्ष कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को आरकेएसडी कालेज में आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि डीसी पानीपत सुमेधा कटारिया, डॉ. लालचंद और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं उपाध्यक्ष हरियाणा उर्दू अकादमी डॉ. चंद्र त्रिखा व डॉ.अभय मोर्थ ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि अरुण नैथानी और राणा प्रताप गन्नोरी रहे।
साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रो अमृतलाल मदान और उप प्रधान कमलेश शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में लाला निरजन दास व सुमित्रा देवी स्मृति साहित्य गौरव सम्मान सिरसा के साहित्यकार डॉ देवगुण को दिया। पत्रकारिता में लंबे समय तक कार्य करने के लिए धीरज त्रिखा स्मृति पत्रकारिता सम्मान से चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अरुण नैथानी और कैथल के नवीन मल्होत्रा को सम्मानित किया गया। साहित्यकारों में गुरुग्राम के डॉ. मुक्ता को दयाल चंद स्मृति साहित्य सम्मान, पंचकूला के देश निर्मोही को बाबू राम गुप्ता स्मृति साहित्य सम्मान, रोहतक के हरनाम शर्मा को देश राज शर्मा अब्र सीमाबी स्मृति साहित्य सम्मान, सोनीपत के डॉ. कमलेश शर्मा को माता इकबाल कोर स्मृति साहित्य सम्मान, करनाल के अशोक भाटिया को बृज भूषण भरद्वाज स्मृति साहित्य सम्मान, पंचकूला की सरोज कृष्ण को माता राम बाई स्मृति साहित्य सम्मान, फरीदाबाद की डॉ. इंदु गुप्ता को डॉ. ओम प्रकाश बंसल स्मृति साहित्य सम्मान, रोहतक की आशा खत्री लता को अजमेर मोर स्मृति साहित्य सम्मान, टोहाना के नवल सिंह नवल को आईसी अरोड़ा स्मृति साहित्य सम्मान, कुरुक्षेत्र के डॉ. जीवन बक्शी को रामचंद झंडई स्मृति सम्मान, पंचकूला के चंद्र भार्गव को मीनू सिंघल स्मृति सम्मान, कैथल के शमशेर को प्रज्ञा साहित्य मंच सम्मान, सेरधा के बलजीत ढुल को राम गोपाल पांडेय स्मृति साहित्य सम्मान, पाई के मोहिंदर पाल सारस्वत को जगदीश राम स्मृति सम्मान, रोहतक के डॉ. अजय बल्हारा को विजय कृष्ण राठी स्मृति साहित्य सम्मान, कैथल के पत्रकार नसीब सैनी को डॉ. दामोदर वशिष्ठ स्मृति पत्रकारिता सम्मान, पूंडरी के दिनेश बंसल को सवदेश दीपक स्मृति पुस्तक सम्मान, जींद के नरेश चौधरी को डॉ. भगवनदास निर्मोही स्मृति पुस्तक सम्मान, क्योड़क के हरिदत्त हबीब को राकेश वत्स स्मृति पुस्तक सम्मान और यमुनानगर के चरण जीत चांदवाल को प्रज्ञा साहित्य मंच पुस्तक सम्मान दिया गया। समारोह में साहित्य सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक यात्रा शब्दों की लेखकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों का लोकार्पण किया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kaithal news : Arun Nathani and Naveen Malhotra to honored with Dheeraj Trikha Smriti Journalism
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal news, arun nathani, naveen malhotra, honored, dheeraj trikha smriti journalism, litterateur of haryana, journalists of haryana, respected, kavi sammelan, honors ceremony, sahitya sabha kaithal, kaithal hindi news, kaithal latest news, haryana hindi news, कैथल समाचार, हरियाणा समाचार, साहित्य सभा कैथल, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, हरियाणा के साहित्यकार, हरियाणा के पत्रकार, धीरज त्रिखा स्मृति पत्रकारिता सम्मान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved