-इनैलो की कैथल रैली ने तोड़े सारे रिकार्ड, उमड़ी लाखों की भीड़
कैथल। इंडियन नैशनल लोकदल के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ। मेरा आशीर्वाद हमेशा इसके साथ है और रहेगा। अगर यह कोई गलती करेगा तो मैं इसके कान खींच दूंगा।’चौटाला ने यह बड़ा ऐलान आज कैथल की अनाजमंडी में चौ. देवीलाल की 110वीं जयंती पर आयोजित ‘सम्मान दिवस’ रैली में किया। इस रैली में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, जनता दल यूनाइटेड के महासचिव एवं इंडिया गठबंधन के रिसर्च कमेटी के सदस्य के.सी. त्यागी, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, एन.सी.पी. नेता साहिल सिद्धकी, भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा, शिरोमणि अकाली दल के नेता बलविंद्र सिंह भूंदड़, प्रेम सिंह चंदुमाजरा सहित अनेक नेताओं ने शिरकत की। रैली में पहुंची लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि ‘मैं गांव का आदमी हूं, खेत से जुड़ा हुआ हूं, सभी के गम और खुशी में शरीक होता हूं और गांव-गांव घुमना मेरी आदत रही है।’ इनैलो सुप्रीमो ने कहा कि चौ. देवीलाल ने लोगों की मूलभूत जरूरतें पूरी करने के लिए योजनाएं लागू की और जो सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे सकती है, उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां बदल रही हैं और जनता को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जल्द ही प्रदेश में इनैलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इनैलो की सरकार बनने पर हर घर में बुजुर्गों को 7500 रुपए मासिक पैंशन देने के अलावा हर घर में हर महीने एक सिलैंडर व 1100 रुपए दिए जाएंगे। हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी और पढ़ाई के दौरान बीमार होने पर विद्यार्थी का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। प्रत्येक युवा को नौकरी दी जाएगी और बेरोजगारों को 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। स्कूलों की गिर गई इमारतों की मरम्मत करवाई जाएगी। स्कूलों में शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। अस्पतालों में चिकित्सक भर्ती करने के अलावा मुफ्त दवाइयां देने की व्यवस्था शुरू की जाएगी।
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। हिंदू से मुसलमान को और मुसलमान को हिंदू से कोई खतरा नहीं है। इसके पीछे नफरत की सियासत है। उन्होंने कहा इसलिए हमें नाइंसाफी के लिए एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार तीन कृषि कानून लाई। 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। किसानों की एकता के आगे आखिरकार हुकूमत को झुकना पड़ा। अब्दुल्ला ने उदाहरण देते हुए कहा कि अंग्रेेजों को भारत से बाहर करने के लिए हम सब एक हुए और वतन को अपना धर्म मानते हुए अनेक बलिदान दिए, जिसके फलस्वरूप देश आजाद भी हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में करोड़ों मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए। उन्होंने जिन्ना के साथ जाने की बजाय महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरु का हाथ पकड़ा। फिर भी शक किया जाता है। उन्होंने कहा कि वे चौ. ओमप्रकाश चौटाला, सुखबीर बादल और कांग्रेस सभी से एकजुट होने का आग्रह करते हैं। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो लीडरशिप देश के लिए, अपने लोगों के लिए जो चौ. देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल ने दी, उसका कोई तोड़ नहीं। उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह, चौ. देवीलाल और स. प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता गरीबों की आवाज थे और जब सत्ता से बाहर रहे तो आवाम के लिए संघर्ष किया। इन नेताओं ने किसान व कमेरे वर्ग के लिए अनेक कदम उठाए। चौ. देवीलाल ने हरियाणा के किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों के लिए उन्होंने मंडियां स्थापित की। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ. ब्रायन ने कहा कि पश्चिमी बंगाल से उन्हें मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने एक विशेष संदेश देते हुए इस खास रैली में भेजा है। उन्होंने ममता बेनर्जी के हवाले से कहा कि तृणमुल कांग्रेस पूरी तरह से इनैलो के साथ है। ओ. ब्रायन ने कहा कि भाजपा जैसी जुमलेबाज सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। चौ. देवीलाल को लोकप्रिय नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादे तो करते हैं, लेकिन पूरे नहीं करते हैं। जनता से सवाल करते हुए तृणमूल कांग्रेस नेता ओ.ब्रायन ने कहा कि क्या किसी के भी खाते मेंं 15 लाख रुपए आए? पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के अंदर अगर एक नया दौर लाना है तो हमें चौ. देवीलाल के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा। चौ. देवीलाल ने किसानों के हित में एक लंबा संघर्ष किया और किसानों को एकता का पाठ पढ़ाया। किसानों की लड़ाई को लड़ना है तो हमें एक होकर लड़ना होगा, अलग-अलग नहीं लड़ा जा सकता है। चौ. देवीलाल ने लड़ाई का जो बिगुल बजाया था वो लाजवाब था। इस दौरान एन.सी.पी. नेता साहिल सिद्धकी ने कहा कि एक वक्त था जब देश को ठीक करने के लिए ताऊ का एक ल_ काफी होता था। अगर चौ. देवीलाल होते तो किसानों को अन्याय सहन न करना पड़ता। उन्होंने कहा कि हरियाणा से जो पैगाम जाएगा तो इसका असर दिल्ली तक पड़ेगा। इस दौरान राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि चौ. अभय सिंह चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। आज की इस रैली से यह संदेश हरियाणा की जनता ने दे दिया है कि 2024 में चौ. अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कहा कि आज कैथल रैली में एक युगपुरुष की जयंती पर एकता का मंच सजा है। चौ. देवीलाल ने किसान, कमेरे, युवाओं के हितों को लेकर आवाज बुलंद की। देश को बचाने के लिए उन्होंने कुर्सी की भी कभी परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि आज न तो किसान खुशहाल है और न ही मजदूर व युवा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज की रैली और एकता निश्चित रूप से परिवर्तन लेकर आएगी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, कांता चौटाला, रैली में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, उमेद सिंह लोहान, इनैलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, अर्जुन चौटाला, आईएसओ के अध्यक्ष अरविंद स्वामी, पूर्व विधायक डा. सीताराम और गोकुल सेतिया सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा के आवाम की चौधर इनैलो ही ला सकती है वापस: त्यागी
इस दौरान जनता दल यूनाइटेड के महासचिव के.सी. त्यागी ने कहा कि हरियाणा के आवाम की चौधर को इनैलो ही वापस ला सकती है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने वीपी सिंह को प्रधानमंत्री, लालू यादव व मुलायम यादव को मुख्यमंत्री बनवाया। शरद यादव को केंद्रीय मंत्री बनवाया। त्यागी ने कहा कि कभी इनैलो, शिवसेना, जनता दल यूनाइटेड, अकाली दल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थे आज नहीं हैं। अब अधिकांश दल ‘इंडिया’ का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि बड़ी ताकत के साथ लड़ाई और इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंंने जम्मू कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि लंबे समय तक जम्मू-कश्मीर में फारुख अब्दुल्ला और मुफ्ती मोहम्मद सइद के बीच लंबे समय तक सियासी जंग जारी रही, लेकिन फारुख अब्दुला ने बड़ा दिल दिखाते हुए मुफ्ती मोहम्मद सइद के अलावा कांग्रेस के साथ भी समझौता किया। उन्होंने कहा कि तंगदिल से बात नहीं बनने वाली है। छोटे दिल से बड़ा लक्ष्य प्राप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा से हरियाणा में 10 संसदीय सीटें हारने को तैयार हैं, लेकिन एकजुट होकर जीतने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनैलो के बिना जीत कतई मुनासिब नहीं है।
हरियाणा निभाएगा परिवर्तन में अहम भूमिका: अभय चौटाला
इनैलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चौ. अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचे लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौ. देवीलाल ने ‘लोकराज लोकलाज से चलता है’ नारा दिया और आज स्थिति यह है कि मौजूदा सरकार का न तो लोकराज में भरोसा है और ही लोकलाज में। उन्होंने कहा कि आज की भीड़ और परिवर्तन पदयात्रा ने मोहर लगा दी है कि हरियाणा एक बार फिर से परिवर्तन की भूमिका निभाएगा। प्रदेश में हम भाजपा-जजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे तो मिलकर भाजपा को केंद्र की सियासत से उखाड़ फैंकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें स्वार्थ की राजनीति त्यागकर इक_ा होना होगा। हरियाणा ने पहले भी देश में बदलाव में एक बड़ी भूमिका निभाई है और इस बार भी हरियाणा ऐसा ही रोल अदा करेगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने परिवर्तन पदयात्रा के जरिए 4 हजार किलोमीटर चलते हुए 82 विधानसभा क्षेत्र के करीब 2 हजार से अधिक गांवों-शहरों-कस्बों में दस्तक दी और इस दौरान लाखों लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिला। जनता इस सरकार से पूरी तरह से हताश एवं मायूस है। इस दौरान मंच संचालन करते हुए युवा इनैलो के प्रभारी कर्ण चौटाला ने तथ्यों के साथ मौजूदा सरकार पर हमला बोला और अपनी पार्टी का एजैंडा लोगों के बीच रखा।
हबीबुल रहमान पूर्व विधायक हबीबुर्र रहमान इनैलो में शामिल, नूंह में है बड़ा प्रभाव
कैथल में हुई सम्मान दिवस रैली के दौरान नूंह के पूर्व विधायक हबीबुर्र रहमान इनैलो में शामिल हुए। उन्हें चौ. अभय सिंह चौटाला ने पार्टी का पटका पहनाकर शामिल किया। 2005 के विधानसभा चुनाव में बतौर आजाद प्रत्याशी 36,879 वोट लेते हुए रहमान ने कांग्रेस के आफताब अहमद को 4359 वोटों के अंतर से पराजित किया था। उनके पिता रहीम खान साल 1967, 1972 और 1982 में हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहने के अलावा 1984 में फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। रहीम खान का परिवार का नूंह जिले में राजनीतिक प्रभाव रहा है। विशेष बात यह है कि रहीम खान भी तीन बार नूंह से आजाद उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए और ऐसे में हबीबुर्र रहमान के इनैलो में आने के बाद मेवात इलाके में इनैलो का असर और अधिक बढ़ा है। इनैलो में शामिल होने पर रहमान ने तथ्यों व तर्कों का हवाला देते हुए कहा कि मेवात क्षेत्र में इनैलो की परिवर्तन पदयात्रा के बाद माहौल पूरी तरह से लोकदली हो गया है। उन्होंने दावा किया कि मेवात की पांचों सीटों पर आने वाले विधानसभा चुनाव में इनैलो के विधायक चुने जाएंगे।
फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट में बदलाव, मेकर्स ने दी जानकारी
एशेज में वेबस्टर की जगह जोश इंग्लिस को मौका देना हैरान करने वाला: रिकी पोंटिंग
16 जनवरी का पंचांग : माघ माह की त्रयोदशी तिथि, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
सूरज सिंह के अनुसार मिथक और धर्म से परे एक नई सोच की फैंटेसी ड्रामा के रूप में उभरी है ‘राहु केतु’
राशिफल 17 जनवरी 2026: मकर राशि में बुध का गोचर, कई राशियों के लिए दिन रहेगा खास और सकारात्मक
कामयाबी जहर और जिंदगी नरक बन गई थी, कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को किया याद
एआर रहमान के 'कम्युनल' वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-आप जैसा घृणित व्यक्ति नहीं देखा
विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे, भस्म आरती में शामिल हुए
"मेरे पास मां है", जावेद अख्तर ने अपनी कलम से लिखे इन फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग
मोनिका बेदी - अंडरवर्ल्ड डॉन पर आया दिल तो छोड़ा करियर, जेल से छूटने के बाद अब ऐसे काट रही हैं जिंदगी
'मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती', शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद
मौनी अमावस्या 2026: 17 या 18 जनवरी, कब है सही तिथि? जानिए धार्मिक महत्व और इस दिन के नियम
परिवार की प्लानिंग में स्वास्थ्य बीमा को क्यों नजरअंदाज नहीं करना चाहिए
मिनिषा लांबा: माता-पिता के सपोर्ट से फिल्मों में रखा कदम, पहली ही फिल्म में सेट पर पड़ा था जोरदार चांटा
अमन देवगन के डेब्यू को हुआ 1 साल, भावुक होकर अजय ने लिखा स्पेशल पोस्ट
अहमदाबाद में मौजूद उज्जैन महाकाल मंदिर का प्रतिरूप, रोजाना होती है भस्म आरती और शृंगार
राशिफल 16 जनवरी 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानें करियर, परिवार और दिनभर की स्थिति
माघ माह की चतुर्दशी तिथि, मासिक शिवरात्रि पर करें शिव-गौरी की पूजा, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

ट्रंप की ग्रीनलैंड चेतावनी : 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ की घोषणा

अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत की लगातार दूसरी जीत, बांग्लादेश को 18 रन से चटाई धूल

महाराष्ट्र में 'मेयर' की जंग : बीएमसी नतीजों के बाद रिजॉर्ट पॉलिटिक्स' शुरू, शिंदे ने होटल शिफ्ट किए अपने पार्षद
राशिफल 17 जनवरी 2026: मकर राशि में बुध का गोचर, कई राशियों के लिए दिन रहेगा खास और सकारात्मक
कामयाबी जहर और जिंदगी नरक बन गई थी, कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को किया याद
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का बर्थडे किया सेलिब्रेट, 'लिटिल मरमेड' थीम पर रखी पार्टी
'गांधी टॉक्स' में काम करना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक : अदिति राव हैदरी
'दिल तो कश्मीर में ही बसता है', बिग बॉस 19 फेम फरहाना ने अपनी मातृभूमि के लिए जताया अटूट प्रेम
'मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती', शादी के 25 साल बाद अक्षय कुमार को आई डिंपल कपाड़िया की याद
फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट में बदलाव, मेकर्स ने दी जानकारी
अमन देवगन के डेब्यू को हुआ 1 साल, भावुक होकर अजय ने लिखा स्पेशल पोस्ट
मिनिषा लांबा: माता-पिता के सपोर्ट से फिल्मों में रखा कदम, पहली ही फिल्म में सेट पर पड़ा था जोरदार चांटा
अमिताभ बच्चन ने पुलकित सम्राट की फिल्म ‘राहु केतु’ की सराहनीय प्रशंसा की, फ़िल्म होगी16 जनवरी 2026 को रिलीज़
"मेरे पास मां है", जावेद अख्तर ने अपनी कलम से लिखे इन फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग
'संगीत में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं,' एआर रहमान के बयान पर सिंगर शान ने रखा अपना पक्ष
बच्चियों के किडनैप की गुत्थी को सुलझाती दिखेंगी रानी मुखर्जी, 'मर्दानी 3' का ट्रेलर बढ़ा देगा धड़कनें
जावेद अख्तर : जेब में चंद पैसे लेकर निकल पड़े थे स्टार बनने, फुटपाथ पर गुजारी कई रातें
बॉलीवुड की प्यारी 'छोटी बहन' नंदा ने लोगों के दिलों पर छोटी अमिट छाप, मेहनत के दम पर हासिल किया स्टारडम
गले में सूजन और खराश से छुटकारा दिलाएंगे आयुर्वेदिक नुस्खे
जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
मामूली सी दिखने वाली चांगेरी घास है गुणों का खजाना, हृदय रोगों से लेकर ल्यूकोरिया तक में असरदार
20 मिनट का ध्यान तन और मन के लिए संजीवनी, हार्मोन संतुलन में भी मिलेगी मदद
सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी
शंख भस्म: कैल्शियम से भरपूर है शंख भस्म, हड्डियों और जोड़ों को देती है नया जीवन
मौन व्रत : दुरुस्त सेहत तो कोसों दूर रहती हैं मानसिक समस्याएं
दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
रोशनी बढ़ाने से लेकर दर्द मिटाने तक, आंखों के लिए आयुर्वेदिक वरदान है 'बिदालिका'
गर्भावस्था में मां और शिशु के लिए बेहद फायदेमंद है शरीफा, कब्ज, कमजोरी और तनाव से देता है राहत
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
सर्दी, खांसी और जुकाम से चाहिए राहत? घर में मौजूद यह विंटर कॉम्बो देगा आराम
महिलाओं में बार-बार यूटीआई की समस्या? आयुर्वेद के उपाय देंगे तुरंत राहत
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे
देखें आज 18/01/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope