• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वह पलक झपक बता देता है किसी भी साल का दिन महीना तारीख

He tells you any month of the year - Kaithal News in Hindi

कैथल। सुनील गुर्जर ना तो गणितज्ञ है और ना ही टीचर लेकिन अंक गणित का खिलाड़ी है। बहुत अधिक शिक्षित नहीं होने के बावजूद पूंडरी निवासी सुनील गुजरे हुए, वर्तमान और आने वाले हर वर्ष का दिन पलक झपकते ही बता देते हैं। सुनील के पास अंकों का ऐसा ज्ञान है कि बीते हुए और आने वाले किसी भी साल की तारीख बताते ही वह दिन (वार) बता देता है। सुनील का दावा है कि यदि कोई व्यक्ति अपने पैदा होने का दिन भूल गया हो तो वह उसकी जन्मतिथि के आधार पर चुटकियों में जन्म लेने का वार बता देगा। सुनील ने कहा कि विश्व विख्यात गणितज्ञ आर्थर बेंजामिन से प्रेरित होकर उसने एक सर्वकालिक ईसवीं कैलेंडर बनाने की ठानी और उसमें सफलता भी पाई। सुनील के अनुसार उसने इस काम के लिए काफी माथापच्ची की और अत: एक ऐसा कैलेंडर बनाया जिसमें आने वाले अन्तकाल के किसी भी साल का दिन तारीख पूछकर बताया जा सकता है। पेशे से दर्जी सुनील कुमार की इच्छी है कि कोचिंग सेंटरों में भी कोचिंग ले रहे बच्चे इस विधा को सीखे, भविष्य में आने वाली प्रतियोगिता में उन्हें इस विधा का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-He tells you any month of the year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, tells, you, any, month, year, news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved