कैथल। कैथल के सदर थाने की रिहायशी कालोनी में शनिवार देर रात स्वयं की सर्विस रिवाल्वर चल जाने से एक पुलिस कांस्टेबल अनिल की मौत हो गई। पुलिसकर्मी अनिल रिवॉल्वर को साफ कर रहा था तभी गोली चल गई और उसके सिर के आर-पार निकल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जींद के बधाना गांव का 34 वर्षीय अनिल 11 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। वह कैथल के सूद हॉस्पिटल के नेत्र विषेशज्ञ डॉ. राजीव सूद की सुरक्षा में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की ड्यूटी कर रहा था। शनिवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद सदर थाने में स्थित पुलिस क्वार्टर में आया था। घर आने के बाद अनिल अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ करने लगा।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope