कैथल। कैथल जिले के गांव मलिकपुर (गुहला) के रहने वाले किसान तरसेम ने मंगलवार को कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उसने चीका अनाज मंडी के आढ़ती पर गंभीर आरोप लगाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तरसेम ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार आढ़ती महेंद्र है, जिसने उसके खाते से दो बार 4 लाख रुपये की राशि निकाल ली और धान के 2 लाख रुपये भी हड़प लिए। इसके बावजूद महेंद्र उससे और पैसे मांग रहा था और उसे नाजायज परेशान कर रहा था। तरसेम ने कहा कि वह होशोहवास में बयान दे रहा है और महेंद्र से परेशान होकर उसने कीटनाशक पी ली।
किसान की मौत के बाद परिजनों ने गुस्से में आकर गांव मलिकपुर में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर शव रख कर रोड जाम कर दिया। उन्होंने आढ़ती महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।
DSP सुशील ने बताया कि आत्महत्या के वीडियो में नामित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जो भी सजा बनती है, उसे दी जाएगी।
यह घटना किसान के परिजनों और ग्रामीणों के बीच गहरे आक्रोश का कारण बनी है, और मामले में न्याय की मांग की जा रही है।
समय रैना के शो 'India's Got Latent' पर विवाद: गुवाहाटी पुलिस ने जजेस पर दर्ज की एफआईआर
भाजपा शासित राजस्थान और हरियाणा में दो कद्दावर मंत्रियों, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप
राष्ट्रपति ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका मत्था, अक्षयवट और सरस्वती कूप का किया दर्शन
Daily Horoscope