कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में छुपी खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए व्यायाम शालाएं स्थापित की जा रही हैं। परम्परागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिताओं के एक-एक करोड़ रुपए के इनामी दंगल व प्रतियोगिताएं शुरू की गई हैं। सरकार की ओर से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ाने के लिए बजट में लगभग दो गुणा वृद्धि की गई हंै। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेशाध्यक्ष बराला सोमवार को राजौंद खंड के गांव रोहेड़ा में ग्राम सचिवालय में पार्टी के अल्प विस्तारक कार्यक्रम के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गत वर्ष प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं स्थापित की गई हैं। अगले वर्ष में भी एक हजार और व्यायामशालाएं स्थापित की जाएंगी। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में विकास की गति के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में विकास के बजट को बढ़ाकर दोगुना किया है तथा नगर पालिका क्षेत्रों के बजट को भी लगभग दोगुणा किया है। उन्होंने गांव में महिलाओं की अवैध तरीके से शराब की बिक्री संबंधित शिकायत के संदर्भ में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि गांव में किसी भी प्रकार से नाजायज तरीके से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। शराब की नाजायज बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी शासन लोगों को मुहैया करवाया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए किए गए कार्यों को जनता ने भी स्वीकार किया है तथा व्यवस्था में परिवर्तन की बात मानी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पारदर्शिता तथा इमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
सबरीमाला से 62 तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस पलटी
Daily Horoscope