कैथल। महिलाओं व छात्राओं को तत्काल सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए बनाई गई दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स (डीएसआरएएफ) शहर के स्कूल, कालेज एवं अन्य शिक्षण संस्थान तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व पार्क के आसपास गश्त करती नजर आएगी। पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा के लिए दुर्गाशक्ति ऐप लांच किया गया है, जिसको डाउनलोड करने के लिए महिलाओ व छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि जिला में दुर्गाशक्ति रैपिड एक्शन फोर्स का गठन किया गया है, जो दुर्गाशक्ति वाहन पर तैनात रहते हुए अलग-अलग लोकेशनो पर गश्त करेंगी, जिससे महिला विरुध अपराधों पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी। इस कैथल में 24 महिला कर्मचारियों को आरएएफ की ट्रेनिंग दी गई है, जिनमें से दुर्गाशक्ति वाहन पर 4 महिला कर्मचारी व एक पुरुष कर्मचारी सहित लेडी एचसी सुनीता देवी की अगुवाई में 5 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनके माध्यम से महिला थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर निर्मला द्वारा समय-समय पर महिलाओं व छात्राओं को जागरुक किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आवश्यकता अनुसार आगे महिला पुलिस कर्मचारियों की सख्या बढ़ा दी जाएगी तथा पुलिस का प्रयास रहेगा कि महिला व छात्राए अपने आप को असुरक्षित न समझें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की पूरी जानकारी होनी चाहिए, ताकी काई व्यक्ति आपका शोषण न कर सके। स्वयं ही नहीं बल्कि किसी और महिला पर भी यदि कोई अत्याचार हो रहा है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाए, तथा पुसिल को शिकायत दें। महिलाओं की शिकायत दर्ज करने व मदद करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष हेल्पलाईन नं. 1091 शुरू की जा चुकी है, जो 24 घंटे कार्य करती है। इसके अलावा कोई भी महिला घरेलू हिंसा की शिकार है तो उसके खिलाफ भी आवाज उठाएं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 12 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के मार्गदर्शन में दुर्गाशक्ति ऐप का शुभारंभ किया जा चुका है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर साबित होगा। कैथल की सभी महिलाओं व लड़कियों से अनुरोध है कि दुर्गाशक्ति ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। ऐप की सहायता से महिलाए व लडकिया एक बटन दबाकर तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। ऐप की मदद से उक्त महिला/लड़की की डिटेल व लोकेशन पुलिस को प्राप्त होगी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तुरंत पिडि़ता से संपर्क करेगी तथा उसकी लोकेशन पर पहुंचकर उसकी सहायता करेगी। महिला सुरक्षा के लिए कैथल पुलिस निरंतर कार्य कर रही है।
एसपी ने दुर्गाशक्ति ऐप को पिडिता व पुलिस के मध्य बेहतर संचार माध्यम बताते हुए ऐप के उपयोग कर्ताओं को महिला सुरक्षा बारे संदेश व टिप्स भी भेज सकते है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को किसी भी दुविधा की स्थिती में तुरंत सहायता प्रदान करना है। यह ऐप एड्रायड मोबाईल में गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने उपरांत इसका ईस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है। यह एलर्ट ऐप है, जो जरुरत पडने पर इसको टच करने से ऐप के माध्यम द्वारा 1091 पर काल अपने आप हो फारवर्ड हो जाएगी व कालर की लोकेशन इस नंबर पर स्वम दिखाई दे जाएगी। काल कट जाने पर कालर की लोकेशन इसमें सेव हो जाएगी। 1091 पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारी कालर की लोकेशन के हिसाब से तैनात दुर्गा वाहन को सचेत कर मदद के लिए रवाना करेगी।
सिड-कियारा वेडिंग : लास्ट नाइट पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने किया मेहमानों के साथ डांस, मेहमान के आने का सिलसिला जारी
राजस्थान की धरती युवाओं के जोश और सामर्थ्य के लिए ही जानी जाती है : पीएम मोदी
टिकैत ने किसानों से 'एक्सपायर' ट्रैक्टरों में महापंचायत में आने को कहा
Daily Horoscope