कैथल। हरियाणा के युवाओं से मेरी अपील है कि आजादी की इस दूसरी लड़ाई में शामिल हो जाओ। आम आदमी पार्टी आजादी की दूसरी लड़ाई है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान ने तो देश के अपनी जान कुर्बान कर दी थी। आपको तो बस इस लड़ाई में शामिल होना है। थोड़ी कुर्बानी देनी पड़ेगी। इस आंदोलन को समय देना पड़ेगा। मेरे पास पैसे भी नहीं हैं। आपको ही चुनाव लड़वाना है। आपको ही घर-घर जाना है। मैं आप सबसे हरियाणा और इस देश के भविष्य की भीख मांगने आया हूं। कैथल में स्कूल-अस्पताल रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये बातें कहीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अन्ना आंदोलन को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा
हमने अन्ना आंदोलन में लाठियां खाई हैं। जेल गये। वहां से हमारी पार्टी निकली है। आम आदमी पार्टी, आंदोलन से निकली है। आम आदमी पार्टी एक पार्टी नहीं बल्कि क्रांति है। एक आंदोलन है। आजादी की दूसरी लड़ाई है।
युवाओं की ताकत से दिल्ली बदली है अब हरियाणा भी बदलेंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि युवा हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। इसी ताकत से हमने दिल्ली बदला है। अब हरियाणा के युवाओं की बारी है।आप सब आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन जाइए। हम नया हरियाणा बनाएंगे। हम ऐसा हरियाणा बनाएंगे जहाँ सबके लिए शानदार स्कूल, बीमारी होने पर एयरकंडीशंड अस्पतालों में मुफ्त इलाज, किसानों को उनकी फसलों का सही दाम, फसल बर्बाद होने पर मुआवजा, युवाओं को रोजगार, शहीदों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि इत्यादि की व्यवस्था होगी। युवाओं के साथ से हम भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा के सपने को पूरा करेंगे। हमने दिल्ली में करके दिखाया है। अब हरियाणा की बारी है। युवाओं की ताकत से हम हरियाणा भी बदलेंगे और देश भी बदलेंगे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope