कैथल।
सेवा संघ की ओर से आयोजित निर्धन कन्याओं की 11वें सामूहिक समारोह में 13
जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। 12 वर-वधू का सनातन विधि से विवाह संपन्न
करवाया गया जबकि एक जोड़ा गुरू ग्रंथ साहब की हजूरी में आनंद कारज से
वैवाहिक बंधन में बंधा। पंजाबी सेवा सदन परिसर में आयोजित हुए इस विशाल
समारोह में यमुनानगर के सेवा पंथी अड्डन शाही सभा के प्रधान महंत कर्मजीत
सिंह जी ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद गृहस्थ जीवन की
कामना की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह वैवाहिक बंधन महंत हरीश जी शास्त्री, बाई सार शरणानंद
व बाबा रजनीश शाह के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर संस्था के
संरक्षक सुभाष मित्तल, प्रधान डा. एम.एस. शाह, संस्थापक एवं सचिव शिव शंकर
पाहवा, उप-प्रधान जरनैल सिंह सहित संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने भी
नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। शहर के 6 दानी महानुभावों ने 1-1 विवाह का
खर्च वहन करते हुए कन्यादान करने का पुण्य कमाया। इन्हें मंच पर संस्था
द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope