कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं तथा सरकारों द्वारा किसानों को कर्जा माफी की बजाय कर्ज मुक्त करने हेतू योजनाएं बनाई जा रही हैं। भावांतर भरपाई योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनाएं किसानों के कल्याण के लिए क्रियांवित की जा रही हैं। बराला स्थानीय महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में पार्टी द्वारा मिशन-2019 के तहत आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक से पूर्व प्रैस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत चहल, मीडिया प्रभारी राजरमन दीक्षित भी मौजूद रहे। बराला ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नव वर्ष 2019 सभी प्रदेश वासियों के लिए अपार खुशियां स्मृद्घि लेकर आए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आमदनी को बढाने के लिए अनेक योजनाएं शुरु की हैं तथा सरकारों द्वारा किसानों के कल्याण हेतू अन्य योजनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope