• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है : डाॅ. पवन सैनी

BJP candidate Slam on Congress - Kaithal News in Hindi

लाडवा। कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी की चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जाकर दिन रात एक किए लाडवा हल्का के विधायक डाॅ. पवन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 सालों के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक तौर पर मजबूत हुआ। लाडवा विधायक शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस कार्यकाल के दौरान एक नए भारत के निर्माण की नींव रखी और समय आने पर भारत की ताकत को भी दिखाने का काम किया है, चाहे फिर वह सर्जिकल व एयर स्ट्राईक हो या फिर अंतरिक्ष में मिसाइल से सैटेलाईट गिराने की बात तो हर मुद्दे पर मोदी सरकार ने भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी अब यह अहसास हो गया है कि हिन्दुस्तान, पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का जवाब उनके ही घर में घुसकर मुहंतोड़ जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे भारत को अशांत करना चाहती है, उसकी सोच है कि यहां देशद्रोही गतिविधियां चलती रहें, इसलिए कांग्रेस ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में देशद्रोह का कानून समाप्त करने का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देशद्रोहियों से लगाव है, जबकि भाजपा को देश से प्रेम करने वालों से। डाॅ. सैनी ने कहा कि यह चुनाव देश की एकता व अखंडता से जुड़ा है और जनता अपने पूरे विवेक के साथ निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि जनता मन बना चुकी है। वह प्रधानमंत्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के इलावा दूसरा कोई नाम सुनना ही नहीं चाहती। आप किसी भी क्षेत्र में चलें जाएं मोदी मोदी हो रही है। जनता के बीच में जाने पर ऐसा लगता है जैसे नरेन्द्र मोदी हर जगह से सीधा चुनाव लड रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मई को कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। पहले ही एकतरफा जो माहौल है। उनके आने से तो विरोधियों की जमानतें भी जप्त होंगी।व भाजपा प्रदेश में 10 की 10 सीटें जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक, लीलाराम गुर्जर, पार्षद गोपाल सैनी ,सरपंच खानपुर रामनाथ सैनी, एडवोकेट कृष्ण सैनी, महिला जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP candidate Slam on Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp candidate, congress, bjp, narendra modi, lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, haryana news, haryana news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved