• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भजन गायक सुमित भाई पोंदा करेंगे साई का गुणगान

कैथल। साई बाबा समाधी की 100 वी वर्षगांठ पर शहर के भाई उदय सिंह किला पर आगामी 22 से 26 दिसम्बर को शिरडी साई शरणम् धाम संस्था के 13 वे वार्षिक आयोजन के उपलक्ष में होने वाली बाते एक फ़क़ीर की साई अमृत कथा आयोजन की तेयारिया जोरो से चल रही है। संस्था के अध्यक्ष मुकेश चावला ने बताया कि विश्वविख्यात कथावाचक एवं भजन गायक सुमित भाई पोंदा भोपाल वाले पांच दिन तक शाम को साई बाबा का गुणगान करेंगे। चावला ने बताया कि 22 दिसम्बर शाम को साढ़े पांच बजे अम्बाला विशाल साई मंदिर के परम संत स्वामी सत्यानंद महाराज ज्योति प्रचंड करके इस पांच दिवसीय साई कथा आयोजन का गणेश करेंगे और पूजा अर्चना साई मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य विकास लेखवार और पंडित राजीव शर्मा करेंगे। पांचो दिन शाम को साढ़े पांच बजे से नौ बजे तक विश्वविख्यात कथावाचक एवं भजन गायक सुमित भाई पोंदा साई बाबा की कथा का गुणगान करेंगे और प्रतिदिन कथा के पश्चात साई महाप्रशाद वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का आकर्षण जानेमाने पेंटर राजेश साई द्वारा साई बाबा की विशाल पेंटिंग तैयार की जाएगी जो कार्येकर्म के आखरी दिन लक्की ड्रा से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कार्येकर्म में लक्की ड्रा से साई बाबा का अनमोल फ्रेम चित्र, पांच साई बाबा के वस्त्र और पांच साई बाबा सच्चरित्र वितरित किये जायेगे। इस पांच दिवसीय विशाल साई कथा आयोजन के लिए कैथल सहित हरियाणा , पंजाब , दिल्ली , चंडीगढ़ , हिमांचल , मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश , शिरडी सहित अन्य राज्यों में साई श्रद्धालुओं को निमंत्रण भेजे गए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhajan singer Sumit Bhai Ponda will sing praises of Sai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sai baba samadhi, 100th anniversary, storyline, sumit bhai ponda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved