• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वर्णकार समाज का एकजुट होना समय की मांग : जोगेन्द्र वर्मा

Unity of the goldsmith community is the need of the hour: Jogendra Verma - Jind News in Hindi

जींद। स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा ने कहा है कि समाज में बदलाव और विकास के लिए उसका संगठित होना बेहद जरूरी है। वे जींद के गांधी नगर स्थित सेवा सदन में आयोजित 'समृद्ध समाज-विकसित समाज संकल्प यात्रा' के दौरान सोनी समाज और स्वर्णकार बंधुओं की एक वैचारिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ जींद के जिला प्रधान नरेश मुआनिया ने की। इस अवसर पर लोक संपर्क विभाग, हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने अपनी पेंशन का दसवां हिस्सा गरीब बेटियों की शिक्षा के लिए दान करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत महाराजा अजमीढ़ जयंती से की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए सभी को मिलकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं सहित सभी को इस दिशा में प्रयास करना चाहिए, तभी समाज का शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान संभव हो पाएगा। यह 'मैढ़ क्षत्रिय सदा विजयते' का संदेश देती संकल्प यात्रा थी, जिसमें जोगेन्द्र वर्मा और उनकी टीम का जींद पहुँचने पर समस्त सोनी समाज और स्वर्णकार बंधुओं ने पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और संगठन की एकता के महत्व पर जोर दिया। बैठक में शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा, राजनीति में भागीदारी और स्वर्ण कला बोर्ड के गठन जैसे नौ सूत्रीय कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नरेश मुआनिया, अजय कुमार, सत्यनारायण सोनी, रामनिवास वर्मा, रमेश वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, और संदीप सोनी सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Unity of the goldsmith community is the need of the hour: Jogendra Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swarnkar seva sangh, samajik badlav, jind, jogendra verma, surendra verma, sankalp yatra, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved