• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य स्तरीय संत शिरोमणी सैन भगत महाराज जयंती समारोह होगा ऐतिहासिक, नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि : यशपाल ठाकुर

The state-level Sant Shiromani Sain Bhagat Maharaj Jayanti celebration will be historic, with Nayab Singh Saini as the chief guest: Yashpal Thakur - Jind News in Hindi

जींद। 4 दिसम्बर को लाडवा की नई अनाज मण्डी में होने वाला राज्य स्तरीय संत शिरोमणी सैन भगत महाराज जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने लाडवा सैन समाज टीम के साथ गांव पाण्डुपिंडारा स्थित सैन भगत धर्मशाला में जिला जींद के समस्त सैन समाज के लोगों की बैठक ली। बैठक में सैन धर्मशाला कुरूक्षेत्र के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सैन,लाडवा के प्रधान रविदत्त कंकरवाल एवं सचिव विनोद सैन,पूर्व प्रधान सुखदेव,जगमाल,बलबीर, जयसिंह,मायाराम,सुखाराम, संरक्षक लालचन्द नम्बरदार,लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने लाडवा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सैन भगत जयंती समारोह में जिला जींद से अग्रणी भूमिका के रूप में सहयोग देने के साथ-साथ सैन समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्योता दिया ताकि समारोह को सफल व यादगार बनाया जा सके । समारोह को भव्य बनाने के लिए सैन समाज के लोगों को निमंत्रण देते हुए चेयरमैन यशपाल ठाकुर ने कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस समारोह की शोभा बढा़एं। उन्होंने जींद जिला समेत प्रदेश भर से सैन समाज के सम्मानित चौधरीगणों,तपेदारों,संस्थाओं एवं धर्मशालाओं के प्रतिनिधियों, बारबार शाप यूनियन,हैयर सैलून संचालकों,सेवानिवृत कर्मचारियों,व्यवसायियों समेत समस्त सैन समाज के प्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों को समारोह में अत्यधिक संख्या में पहुंचने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि गुरू सैन भगत जी महाराज के आदर्शों एवं शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना समाज का कर्त्तव्य है और लाडवा में आयोजित होने वाला यह राज्य स्तरीय समारोह सामाजिक एकता,समरसता एवं सेवा भावना का प्रतीक बनेगा। उन्होंने शिक्षित होने के साथ साथ जागरूक होने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सैन समाज जिला जींद के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला जींद में टीमों का गठन करके प्रचार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सैन समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है और जींद जिला से इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की भागीदारी रहेगी। सैन समाज के अधिक से अधिक लोगों को आयोजन में शामिल करने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर सैन समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सूबेदार हरीसिंह सैन,सूरतसिंह बिश्नोई, रणबीरसिंह तंवर,सुरेन्द्र वर्मा,रविन्द्र शास्त्री,राजबीर बाजवान, राकेश निडाना,जोगेन्द्र सैन,सुनील उर्फ काला,महेन्द्र बिश्नोई,धर्मपाल रधाना,धर्मबीर डाहौला,ईश्वर ठाकुर, डा अमित,महेन्द्र कण्डेला,बसाऊ नंगूरा,बलराज सरोहा,विनोद खोखरी,दिलबाग निर्जन,राजेश उझाना,राममेहर सैन,जिलेसिंह,विकास,सुरेश फौजी एवं सैन समाज के अन्य प्रतिष्ठित व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। इसके बाद चेयरमैन यशपाल ठाकुर अपनी धर्मपत्नी के साथ जींद में समाज सेवी राममेहर सैन कोथ के बेटे की शादी समारोह में पहुंचे और उन्होंने नव विवाहित दम्पती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय व खुशहाल जीवन जीने की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state-level Sant Shiromani Sain Bhagat Maharaj Jayanti celebration will be historic, with Nayab Singh Saini as the chief guest: Yashpal Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, sant shiromani sain bhagat maharaj jayanti celebration, nayab singh saini, yashpal thakur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved