• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

Sugar prices have risen to ₹62–65 per kg and jaggery to ₹100 per kg; the common man bears the brunt of inflation: Rao Narendra Singh - Jind News in Hindi

जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज जींद में जींद, जुलाना, नरवाना, सफीदों तथा उचाना विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद किया गया। इस दौरान जींद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च से परेशान है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस चीनी को लोग कुछ दिन पहले 48 रुपये किलो के आसपास खरीद रहे थे, वह अब 62 से 65 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह करीब 15 दिन पहले 60 रुपये किलो मिलने वाला गुड़ अब 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने का असर केवल चाय तक सीमित नहीं है। इसका सीधा प्रभाव मिठाई, चॉकलेट, खीर, दूध, जूस और दूसरे खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी पड़ता है। त्योहारी सीजन में इन वस्तुओं की मांग बढ़ती है, ऐसे में कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने आम परिवार का बजट बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि बाजार में चीनी और गुड़ की बढ़ती कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारी भी चिंतित हैं। सरकार को इस मामले में केवल बयान देने के बजाय तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि कीमतों पर नियंत्रण रहे और त्योहारी सीजन में कालाबाजारी या जमाखोरी की स्थिति पैदा न हो।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों और बाजार से मिल रही जानकारी के अनुसार इस वर्ष चीनी का उत्पादन पिछले अनुमान की तुलना में कम रहने तथा चीनी के निर्यात और एथेनॉल से जुड़े फैसलों को भी कीमतों में बढ़ोतरी के कारणों में बताया जा रहा है। सरकार द्वारा 1 अगस्त से स्टॉक लिमिट लगाए जाने के बावजूद यदि बाजार में कीमतें कम नहीं हो रही हैं तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते घरेलू खर्च ने आम परिवारों की मुश्किलें पहले ही बढ़ा रखी हैं, ऐसे समय में रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करता है। सरकार को आंकड़ों और घोषणाओं से आगे बढ़कर बाजार में वास्तविक स्थिति को देखना चाहिए और आम आदमी को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि बादाम समेत अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। करीब एक महीने पहले 900 रुपये किलो के आसपास मिलने वाला बादाम अब लगभग 1100 रुपये किलो तक पहुंच गया है। महंगाई का यह असर सीधे तौर पर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।
बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक विनेश फोगाट, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषिपाल, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली तथा रामभज और सतबीर दबलैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच जाकर उसके वास्तविक मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और आम जनता से जुड़े सवालों को कांग्रेस मजबूती से उठाती रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से 19 अगस्त को पंचकूला सेक्टर-6 में HKRN कर्मचारियों के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक साथियों के साथ धरने में पहुंचकर HKRN कर्मचारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sugar prices have risen to ₹62–65 per kg and jaggery to ₹100 per kg; the common man bears the brunt of inflation: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sugar price hike, jaggery price hike, inflation in india, rising food prices, rao narendra singh, haryana congress, jind congress, bjp government, price rise, common man, household budget, festival season inflation, hkrn employees, haryana politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved