• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनी समाज की सात हस्तियों को उत्कृष्ट समाज सेवा कार्यों के लिए अजमीढ़ रत्न अवार्ड से किया सम्मानित

Seven personalities of Sony society were honored with Ajmeed Ratna Award for their excellent social service work - Jind News in Hindi

-महाराजा अजमीढ़ सुनार जन सेवा संस्थान द्वारा सुनार मार्केट बाजरान मौहल्ला जींद में वैदिक सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में बांटे गये कैलेण्डर जींद। महाराजा अजमीढ़ सुनार जन सेवा संस्थान की ओर से सोनी समाज की सात विभूतियों को समाज सेवा में सराहनीय कार्यों के लिए 'अजमीढ़ रत्न' अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जींद स्थित बाजरान मौहल्ला सुनार मार्केट में सोनी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सम्पर्क विभाग के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने की। उन्होंनें सोनी समाज के हितों के लिए मध्य प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा स्वर्णकला बोर्ड अथवा आयोग का गठन करने, सुरक्षा एवं राजनैतिक भागीदारी सहित सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी सरकार से मांग की। सुप्रसिद्घ समाज सेवी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य के सानिध्य में इस कार्यक्रम में रोहतक उक्त संस्था के प्रधान सुरेन्द्रपाल, महासचिव सुरेन्द्र वर्मा, प्रचार मन्त्री रमेश सोनी राजौरिया एवं रतन सिंह फौजी ने विशेष तौर से भाग लिया। इसके अलावा संस्था के पदाधिकारियों द्वारा क्षत्रीय स्वर्णकला में पारंगत महाराजा अजमीढ़ के जीवन चित्र एवं विक्रमी सम्वत 2081 वैदिक सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में कैलेण्डर डोर टू डोर जाकर समाज के स्वर्णकारों को प्रदान किये गये। अजमीढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई हस्तियों में स्वर्णकार संघ के जिला युवा प्रधान राजेन्द्र सोनी, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा, रविन्द्र आर्य, राधेश्याम सोनी, साधूराम सोनी,सुनील सोनी मुआना, बैंक महाप्रबंधक जयप्रकाश वर्मा भी शामिल हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए समाज सेवी रविन्द्र आर्य ने कहा कि सोनी समाज का सर्वोतम अजमीढ़ रत्न अवार्ड पाकर वे बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस प्रोत्साहन से उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे समाज के लिए जनसेवा के और बेहतरीन कार्य कर सकेंगे। अजमीढ़ रत्न से सम्मानित सुरेन्द्र वर्मा ने भी संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों से मन और आत्मा दोनों को संतुष्टि मिलती है। उन्होंनें संगठन की मजबूती के लिए एक ही आवाज एक ही नारा सोनी समाज जिन्दाबाद - महाराजा अजमीढ़ की जय का नारा दिया। सोनी समाज संस्थान के प्रधान सुरेन्द्रपाल,महासचिव सुरेन्द्र वर्मा एवं प्रचार मन्त्री रमेश सोनी राजोरिया ने कहा कि संस्थान का मूल उद्देश्य सोनी समाज के हितों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार साधन उपलब्धता की तरफ विशेष फोकस है। उन्होंनें कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्थान महाराजा अजमीढ के नाम से यूनिवर्सिटी बनाने की ओर विशेष रूप से पूर्णत प्रयासरत है। उन्होंनें सोनी समाज के खासकर युवाओं से आग्रह किया कि वे नशे की लत से दूर रहकर समाज में फैली बुराईयों के खिलाफ जन जागृति फैलायें और लोगों को अच्छाई की तरफ प्रेरित करने में अपना पूर्ण सहयोग करें ताकि सुसंस्कृत एवं सभ्य समाज का निर्माण सम्भव हो सके। इस मौके पर सोनी समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए गहन चिन्तन एवं मनन किया गया और समाज की एकता, आपसी भाईचारा एवं संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सोनी समाज के प्रबुद्ध युवा नागरिक विशाल व दिपांशु सोनी,नरेश सुपुत्र ताराचन्द सोनी,सुभाष सोनी, विकास सोनी, मनोज छात्तर,रघबीर सोनी,वीरेन्द्र, दयानन्द सोनी खोखरी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व रोहतक में उक्त संस्था द्वारा राज्य स्तरीय सोनी समाज मिलन समारोह आयोजित कर अनेकों हस्तियों को सम्मानित किया गया था। इनमें अजमीढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित महिला वर्ग में मैढ़ क्षत्राणी स्वर्णकार समाज हरियाणा की प्रधान डा नीलम वेद सोनी हिसार , डा जगदम्बे वर्मा, डा प्रीती वर्मा,पूजा रविकांत मंडन,अर्चना सोनी, मंजू सोनी गुरूग्राम, डा रीना सोनी, रितु फार्मासिस्ट रोहतक, राज, सविता, श्रुति, रामकली एवं पुरुष वर्ग में ताराचन्द वर्मा गांगोली, सतीश सोनी, सत्यनारायण सोनी, रामकिशन अलेवा, संजय वर्मा,रामनिवास सोनी बेलरखां, वेदप्रकाश वर्मा,राजकुमार खटकड़, सुरेन्द्र वर्मा, रिटायर्ड हैडमास्टर प्रेमचन्द धमतान,पूर्व प्रधान राजकुमार सोनी, मनमोहन सोनी, पूर्णमल वर्मा व सोनी समाज की अन्य विभूतियां भी शामिल रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seven personalities of Sony society were honored with Ajmeed Ratna Award for their excellent social service work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, maharaja ajmeed sunar jan seva sansthan, ajmeed ratna award, public relations department, retired dipro, surendra kumar verma koth, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved