• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिटायर्ड लोक सम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र वर्मा ने जींद में मतदान के प्रति दिलाई मतदाता शपथ

Retired Public Relations Officer Surendra Verma administered the voter oath for voting in Jind - Jind News in Hindi

जींद। लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने जींद हाऊसिंग बोर्ड कालोनी स्थित रामाकृष्णा मन्दिर परिसर में हरियाणा पैंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जींद की बैठक में कार्यकारिणी को मतदाता शपथ दिलाकर मतदान के प्रति प्रेरित किया। एसोसिएशन द्वारा नए सदस्य योगाचार्य अमरनाथ धीमान को उत्कृष्ट समाज सेवा कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा अगस्त माह में जन्म दिन के उपलक्ष्य में एसोसिएशन के सदस्य रामनिवास कुण्डू का भी सम्मान किया गया और उनकी दीर्घायु व उतम स्वास्थ्य की कामना की गई। योगाचार्य अमरनाथ धीमान ने कहा कि स्वस्थ व खुशहाल जीवन योग के माध्यम से ही सम्भव है इसलिए योग को दैनिक दिनचर्या में अवश्य शामिल करें और विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाएं। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बृजभूषण गोयल ने की। बैठक में एसोसिएशन के पैटर्न दर्शन लाल गुलाटी, वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल कौशिक, महासचिव हुकमचन्द सिंगला, सचिव शिवकुमार बंसल, मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, मुख्य सलाहकार सतबीर खटकड़, उपप्रधान धर्मबीर सिंह, संगठन सचिव भलेराम बूरा व जयप्रकाश दहिया,कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा, आडिटर भागीरथ लाल, सहसचिव सुखबीरसिंह, जयभगवान शर्मा, गंगाराम सैनी, रामनिवास गोयल, ओमप्रकाश मिगलानी, सुबेसिंह, रामनिवास, अमरनाथ धीमान ने विशेष तौर से शिरकत की। एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र एवं प्रदेश की सुदृढ़ व सशक्त सरकार चुनने के लिए हर वोटर को मतदान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा का चुनाव एक अक्तूबर को होगा। उन्होंने कहा कि वोट के महत्व को समझते हुए सही व योग्य उम्मीदवार के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है इसलिए हर वोटर स्वच्छ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियो एवं सदस्यों से आग्रह किया कि वे प्रदेश हित में मजबूत लोकतंत्र एवं सरकार के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी व अन्य बुद्धिजीवी लोगों से आग्रह किया कि वे अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का काम करें। उन्होंने कहा कि अपने मत का उपयोग कर हम उन नीतियों का समर्थन कर सकते हैं जो आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करती हैं।
इस बैठक में पैंशनर्ज के हितों एवं अधिकारों व अन्य मुद्दों बारे मंथन किया गया। बैठक में अनेक वक्ताओं ने पैंशनर्ज के कल्याण एवं हकों बारे अपने-अपने विचार एवं सुझाव रखें। सुरेन्द्र वर्मा ने मतदाता शपथ दिलाई कि हम भारत हरियाणा के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश एवं प्रदेश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेगें तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेगें।
उन्होंने कहा कि वोट जैसा कुछ नही-वोट जरूर डालेंगें हम। एसोसिएशन के पैटर्न दर्शन लाल गुलाटी, प्रधान बीबी गोयल, मुख्य सलाहकार सतबीर खटकड़, संगठन सचिव भलेराम बूरा व जेपी दहिया, सचिव शिवकुमार बंसल ने भी संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया और एसोसिएशन के द्वारा की गई गतिविधियों एवं क्रियाक्लापों पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Retired Public Relations Officer Surendra Verma administered the voter oath for voting in Jind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, haryana pensioners welfare association, surendra kumar verma kotha, retired dpro, public relations department, \r\nvoter oath, executive motivation, ramakrishna temple, jind housing board colony, voting awareness, pensioners meeting, \r\ncivic duty, electoral participation, community engagement, senior citizens role, \r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved