• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरमैन गीता भुक्कल ने घोषणा पत्र के लिए जनता से लिए सुझाव

Manifesto Committee Chairman Geeta Bhukkal took suggestions from the public for the manifesto - Jind News in Hindi

जींद। कांग्रेस की नीतियों एवं भाजपा की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनुसूचित जाति विभाग द्वारा संविधान रक्षक अभियान के तहत कांग्रेस न्याय पत्र का आयोजन किया गया। कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य, अनुसूचित जाति विभाग जींद के जिला अध्यक्ष एवं संविधान रक्षक के अध्यक्ष हरिओम नायक द्वारा रविदास धर्मशाला जींद आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, झज्जर विधायक एवं कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की चेयरमैन गीता भुक्कल, सफीदों विधायक सुभाष गांगोली, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागडी़, एससी जिला सिरसा प्रधान कमलजीत कौर, कमल चौहान समेत अन्य गणमान्य लोगों ने विशेष तौर से भाग लिया। प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है और अनुसूचित जातियों सहित हर वर्ग की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव के मध्यनजर सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की नाकामियों को उजागर करें। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में नम्बर वन हो गया है और शिक्षा व स्वास्थ्य का भी बुरा हाल है। मंहगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर वर्तमान सरकार को घेरा। कांग्रेस की जन हितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी द्वारा बनाए जाने वाले उम्मीदवारों को जीताने का काम करे और उन्हें अपना पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दें।
इस अवसर पर कांग्रेस मेनिफेस्टो चेयरमैन गीता भुक्कल द्वारा कांग्रेस के मेनिफेस्टो के लिए जनता से सुझाव भी एकत्रित किए गए। इससे पहले अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष हरिओम नायक सिंगवाल व अन्य पदाधिकारियों एवं लोगों द्वारा यहां पहुंचने पर दीपक बावरिया का भव्य स्वागत किया गया।
इस आयोजन के लिए दीपक बावरिया ने हरिओम नायक समेत समस्त संस्था व अन्य लोगों की सराहना की। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया जींद में किसान व व्यापारी न्याय चौपाल कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने सोनी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की मांगों को लेकर दीपक बावरिया को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manifesto Committee Chairman Geeta Bhukkal took suggestions from the public for the manifesto
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, congress, policies, bjp failures, scheduled caste department, congress nyay patra, samvidhan rakshak abhiyan, deepak bavariya, hariom nayak, congress manifesto committee, ravidas dharamshala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved