पंचकूला। आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए उनकी आवाज उठाने को कृतसंकल्प है। इसी के चलते पार्टी किसानों के कर्ज माफ़ी एवं स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करवाने व किसानों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर 30 जुलाई को जींद में किसान न्याय ललकार सम्मेलन करेगी। पंचकूला जिला के किसानों को इस रैली में आमंत्रित करने के लिए पार्टी ने इन दिनों जिले भर में अभियान चला रखा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह जानकारी आज यहां पार्टी के जिला प्रधान योगेश्वर शर्मा ने एक प्रेस ब्यान में दी। शर्मा ने सरकार को कोसते हुए ने आरोप लगाया कि इस सरकार ने किसानों से किये एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। परिणामस्वरूप देश भर में किसानो की स्थिति आज ये हो गई है कि हर 40 मिनट में एक किसान आत्महत्या करता है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक अब तक गत वर्षो में 3 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों को उनकी फसल का बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल पाता, जिससे वो कर्ज चूका नहीं पाते है और खराब होती आर्थिक स्थिति के चलते वे आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं।
योगेश्वर शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ने कहा था कि किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा दिया जायेगा। मगर अब किसानों को उनकी फसल पर मुनाफा देना तो दूर उल्टे इसके स्थान पर किसानों पर बीमा पालिसी का बोझ ही किसानों पर डाल दिया गया है। इसी के चलते किसानों पर सिर्फ और सिर्फ कर्ज का बोझ ही बढ़ा है उसे कोई फायदा नही मिला है।
जिला प्रधान ने कहा कि कहा कि किसानों की आत्महत्या तब तक नहीं रुकेगी जब उन्हें उनकी फसल की सही कीमत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपना चुनावी वायदा पूरा कर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार किसानों को उनकी फसल के लागत मूल्य से डेढ़ गुना कीमत दे तांकि किसान की भी जिंदगी खुशहाल बने। अगर भाजपा अपनी सरकार बनते ही स्वामिनाथन आयोग रिपोर्ट को लागु कर देती तो किसानों पर इतना कर्ज नही होता।
उन्होंने सरकार से मांग की कि वह किसानों के कर्ज माफ़ करे व बीज भंडारण व मंडियों में उपज खरीद की बड़े पैमाने पर व्यस्था करे ताकि न तो अनाज खराब हो और न ही किसान को अपनी फसल बेचने के लिए कई कोस दूर जाना पड़े। उन्होंने बताया कि किसानों के हक की लड़ाई में जींद में आम आदमी पार्टी न्याय ललकार सम्मेलन करेगी जिसमें हिसार से सैकड़ों किसान हिस्सा लेंगे।
केसीआर ने मुझे बीआरएस को एनडीए में शामिल करने का अनुरोध किया था : पीएम मोदी
भाजपा ने कांग्रेस और न्यूजक्लिक के चीन कनेक्शन पर उठाया सवाल, गांधी परिवार को बताया 'चाइनीज गांधी'
पारुल ने चीन में लहराया तिरंगा, 5,000 मीटर की रेस में जीता गोल्ड
Daily Horoscope