• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक जोट्टा सा और मार दियो, सत्ता आपके दरवाजे पर ला दयांगे : कुमारी सैलजा

Just give a jotta and we will bring power to your doorstep: Kumari Selja - Jind News in Hindi

जींद। सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोट की चोट का जो ट्रेलर आपने भाजपा को दिखाया है, अक्टूबर के प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में उसकी पूरी फिल्म सी दिखा दो। एक करड़ा सा जोट्टा आपने विधानसभा चुनाव में मार दिया तो फिर सत्ता आपकी देहली, आपके दरवाजे पर लाने की गारंटी हम लेते हैं। भाजपाइयों ने 10 साल के राज में जितने भी जन विरोधी फैसले लिए हैं, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्हें जनहितैषी में बदलने का काम हम करेंगे। वे शनिवार को सांसद बनने के बाद सिरसा लोकसभा के नरवाना व फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्हें संबोधित कर रही थी। उन्होंने नरवाना के एसडी महिला महाविद्यालय व फतेहाबाद के द फाइव एकड़ रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं से कहा कि आपने वोट का जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने देश का लोकतंत्र व संविधान बचाने के यज्ञ में अपने वोट की बखूबी आहुति दी। भाजपाइयों ने जनता को झांसे में लेने की खूब कोशिश की, लेकिन सजग जनता ने अपने मत के जरिए इनके जुमलों पर करारी चोट की। इस जोश को अगले 4 महीने के लिए बरकरार रखना है।
नव निर्वाचित लोकसभा सांसद ने कहा कि जिस हरियाणा की इंडस्ट्री देश के लोगों को रोजगार देती थी, वही हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन चल रहा है। हर विभाग, बोर्ड, निगम में घोटालों की भरमार है। जिस किसी फाइल को टटोलोगे, उसमें ही घोटाला मिलेगा। सड़क, बिजली, पानी की हालत से आप सभी भलीभांति वाकिफ हैं। इसलिए खुद की सत्ता के जाने के डर से भाजपाई अब आपके पास जरूर आएंगे और फिर से झूठे सब्जबाग दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दस साल की प्रताड़ना को याद रखते हुए इनके झांसे में मत आना।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह, अतर सिंह सैनी, पूर्व विधायक रामफल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, राजरानी, सूबे सिंह पूनिया, भूपेंद्र गंगवा, ईश्वर नैन, लाल बहादुर खोवाल सहित अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Just give a jotta and we will bring power to your doorstep: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, sirsa mp kumari selja, trailer, vote ki chot, bjp, lok sabha elections, assembly elections, october, full movie, power to your doorstep, delhi, anti-people decisions, congress government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved