• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पिएगा वही दहाडे़गाः सुरेन्द्र वर्मा

Education is the milk of a lioness; whoever drinks it will roar: Surendra Verma - Jind News in Hindi

महम। जींद के जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ एवं मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराये के प्रधान पुरूषोतम सोनी बडा़ला को पगडी़ पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा की सबसे बडी़ अजमीढ़ देव स्वर्णकार धर्मशाला महम में धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान डा महेश कुमार वर्मा ने महासचिव एड विनय सोनी,कैशियर सुरेश सुनार निन्दानिया, सलाहकार कृष्ण सोनी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिया। समाज सेवी सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पिएगा वही दहाडे़गा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों के साथ महम स्थित स्वर्णकार धर्मशाला का अवलोकन भी किया। सोनी समाज की राज में हिस्सेदारी की मांग करते हुए लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करे ताकि वर्षों से वंचित एवं उपेक्षित समाज का भी कल्याण एवं उत्थान सम्भव हो सके। अजमीढ़ देव स्वर्णकार धर्मशाला ट्रस्ट महम के प्रधान प्रधान डा महेश वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बरसात, गर्मी, सर्दी व प्रतिकूल मौसम को ध्यान में रखते हुए अजमीढ़ देव स्वर्णकार धर्मशाला ट्रस्ट महम की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा स्वर्णकार धर्मशाला में तृतीय चरण के तहत भूकम्प रोधी ओपन डाईनिंग हाल व कमरों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। अब तक इसके निर्माण पर राज्य सभा सांसद रामचन्द्र जांगडा़ द्वारा घोषित 21 लाख में मे प्राप्त 11 लाख रूपये खर्च किये जा चुके हैं और शेष घोषित 10 लाख रूपये की ग्रान्ट जल्द भिजवाने की सांसद से मांग की जाएगी।
इस बैठक में लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ, मैढ़ क्षेत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराये के प्रधान पुरूषोतम सोनी बडा़ला, महम संस्था के कोषाध्यक्ष सुरेश सुनार निन्दानिया, महासचिव एड विनय सोनी, सलाहकार कृष्ण सोनी व डा राजेन्द्र अंचल, उप प्रधान नरेन्द्र सोनी, संरक्षक अशोक नम्बरदार, कानूनी सलाहकार सुनील, संयुक्त सचिव हरिओम सोनी, संगठन प्रभारी सुरेन्द्र, आडीटर चिराग अंचल, प्रचार मंत्री रोहताश वर्मा, सदस्य सोनू सिंघवा, सुबेसिंह व अन्य सदस्यों ने विशेष तौर से शिरकत की। सुरेन्द्र वर्मा द्वारा महम की इस स्वर्णकार धर्मशाला में निर्माणाधीन हाल व अन्य कमरों की नींव में प्रयुक्त सरिया व अन्य सामग्री का अवलोकन किया गया।
धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान महेश वर्मा ने बताया कि इसमें सरिया व अन्य सामग्री का प्रयोग गुणवता से भरपूर अच्छे ढंग से किया गया है। इसकी मजबूती से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पर 10 बिल्डिंग खडी़ की जा सकती हैं। निर्माणाधीन हाल व कमरों का नक्शा 3 डी तकनीक से बनाया गया है और भूकम्प रोधी तकनीक के साथ इसको तैयार किया जा रहा है ताकि समाज की जरूरतों के मुताबिक भावी पीढी़ के लिए एक मिसाल बन सके।
उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कम से कम 30 लाख रूपये की जरूरत है इसलिए उन्होंने सरकार एवं दानी सज्जनों से अपील कि वे तथा सम्भव सहयोग राशि देकर कृतार्थ करें ताकि तीसरे चरण का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस धर्मशाला का शिलान्यास 2008 में हुआ था और अब तक इस धर्मशाला पर लगभग 1 करोड़ रूपये खर्च हो चुके हैं।
इसके अलावा अति विशिष्ट ट्रस्टियों में सुरेश सुनार निंदाना,कृष्ण सोनी महम,मुनिया देवी,रामकुमार लाम्बा,बनवारी लाल महम,राहुल सोनी मोखरा,सचिन महम,राम अवतार सोनी दिल्ली,भारत निंदाना,मूर्ति देवी,राजकुमार लाम्बा महम,सज्जन लावट हिसार,नरेश सोनी,रणधीर सोनी निंदाना के नाम भी उल्लेखनीय हैं जिन्होंने इस स्वर्णकार धर्मशाला को बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Education is the milk of a lioness; whoever drinks it will roar: Surendra Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meham news, swarnkar samaj event, turban ceremony, ajmidh dev dharamshala, surendra kumar verma, purushottam soni, community honor, jind news, haryana social event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved