• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जरूरतमंद लोगों के लिए लाइफ लाईन है रक्तदान : डा सुरेन्द्र वर्मा

Blood donation is a lifeline for needy people: Dr. Surendra Verma - Jind News in Hindi

जींद। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद लोगों की लाइफ लाईन है इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह कहना है नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी एम एस डा राजेश भोला का। वे नागरिक अस्पताल जींद स्थित ब्लड बैंक सेन्टर में हैल्प ए मिशन वैलफेयर सोसायटी के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा एवं सिविल सर्जन डा गोपाल गोयल के दिशा-निर्देशानुसार लगाये गये इस रक्तदान शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग रक्त कोष प्रभारी डा शिप्रा गिरधर, हैल्प ए मिशन वैलफेयर सोसायटी जींद के प्रधान रजनीश क्वात्रा,उपप्रधान मनोज अरोडा, सचिव राकेश तनेजा,कैशियर हरमीतसिंह,सदस्य राजेश समेत अन्य पदाधिकारी एवं लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा,सुरेन्द्र सेतिया ने विशेष रूप से भाग लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए डा भोला,डा शिप्रा एवं संस्था प्रधान रजनीश क्वात्रा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती। लोगों को किसी भ्रान्ति में नहीं रहना चाहिए और विशेषकर युवाओं को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए ताकि समय पर जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बचाई जा सके। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की कि संस्थाएं रक्तदान शिविरों में अपनी भागीदारी करते हुए लोगों,युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते रहे। रक्तकोष की चीफ टैक्नीकल आफिसर सुमित्रा व सुरेन्द्र सिंह वर्मा, नर्सिंग आफिसर रीना, नरेन्द्र काउंसर, दीपक व अन्य स्वास्थ्य स्टाफ तथा हैल्प ए मिशन व वैलफैयर सोसायटी की कार्यकारिणी ने अपनी सेवाएं देकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर रक्तदाताओं को हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद प्रमाण पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं में 40 वीं बार रक्तदान करने वाले राजेन्द्र पाण्डुपिंडारा, नफेसिंह जींद, कपिल तलौडा खेडी़, राजेश कुमार, आशीष मितल, रजनीश क्वात्रा, राकेश तनेजा, अमित, नरेश, राजेश कोचर, जगदीप, अरूण, सुधीर लखीना, नरेन्द्र मेहन्दीरता, सनी जुनेजा व अन्यों जीवन रक्षकों के नाम शामिल रहे। इस अवसर पर रजत, आकाश, गौरव, विपिन, नीरज, पवन, पीयूष, रविन्द्र, पुनीत, सचिन, सोनू व अन्य युवा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood donation is a lifeline for needy people: Dr. Surendra Verma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jind, blood donation, civil hospital, blood donation camp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved