• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रवाल समाज एकजुट होकर जींद विधानसभा की टूटी हुई गिरदावरी को दोबारा करवाए बहाल : अशोक बुवानीवाला

Aggarwal community should unite and get the broken Girdawari of Jind Assembly restored: Ashok Buwaniwala - Jind News in Hindi

खास खबर। जींद अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा है कि वैश्य समाज के युवाओं के राजनीति में सक्रिय भागीदारी नहीं करने से समाज लगातार पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समाज को आगे ले जाना है तो समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी करनी ही होगी। वह आज समाज के नेता राजकुमार गोयल की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद समाज के जींद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वी. पी गर्ग के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर समाज के जींद विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल मित्तल, जिला अध्यक्ष बीएस गर्ग समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र शुरू से समाज का सबसे मजबूत गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15-20 सालों से समाज के लोगों ने यहां की गिरदावरी को तोड़ दिया है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समाज के लोगों को जींद विधानसभा क्षेत्र की अपने गिरदावरी दोबारा बहाल करवाने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कोई भी हो लेकिन समाज से कोई ऐसा नेता आगे लेकर आए जो जींद विधानसभा से चुनाव लड़कर यहां का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हो।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को सामाजिक कार्य इसलिए भी करने चाहिए क्योंकि सामाजिक कार्यों के माध्यम से दूसरी जातियों के लोगों को अपने साथ जोड़ा जा सकता है और इसे राजनीति में बड़ा लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने भिवानी विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज की गिरदावरी को टूटने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जींद के समाज के लोगों को इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब समाज किसी व्यक्ति को सच्चे मन से समाज का नेता बनाकर आगे बढ़ने का काम करेगा तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि आज समाज के लोग राजनीति में काम होते जा रहे हैं और यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि आज कोई भी काम बिना राजनीति के सरे नहीं चढ़ता। अगर समाज के लोग विधानसभा और संसद में जाएंगे तो समाज के हित में नीति बनने का काम होगा। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज का गठन समाज के लोगों को राजनीति के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया था। संगठन युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए ट्रेनिंग देने का काम भी करता है।
अशोक बुवानीवाला ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश के 66 नगर निकायों में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में समाज के लोगों को भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि चुनाव में हार जीत लगी हुई होती है लेकिन समाज के लोग अगर एकजुट होकर जीत हासिल करने का लक्ष्य सामने रखकर चुनाव लड़ेंगे तो हमें सफलता अधिक मिलेगी। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि हर परिवार को अपना एक युवा राजनीति के मैदान में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति विचारधारा की लड़ाई हो सकती है लेकिन समाज के लोग किसी भी विचारधारा के हो उन्हें इस विचारधारा की पार्टी के साथ अपनी राजनीति शुरू करनी चाहिए।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि राजनीति में आज सिरों की गिनती होती है, ऐसे में समाज के लोगों को एकजुट होकर हर राजनीतिक दल को अपनी ताकत का एहसास करवाना चाहिए। इस अवसर पर जींद जिला प्रधान बीएस गर्ग ने कहा कि वह जल्द ही जींद में संगठन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे और इसके माध्यम से जींद जिले के समाज के लोगों को इकट्ठा कर समाज में आगे बढ़ने का संदेश देने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aggarwal community should unite and get the broken Girdawari of Jind Assembly restored: Ashok Buwaniwala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok buwaniwala aggarwal vaishya samaj jind, vaishya samaj political participation jind, ashok buwaniwala rajkumar goyal jind, aggarwal vaishya samaj haryana news, vp garg jind aggarwal vaishya samaj, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved