• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency landing of Chief Minister helicopter - Jhajjar News in Hindi

झज्जर । चंडीगढ़ से गुरूग्राम जाने के दौरान खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री मनोहरलाल के हेलीकॉप्टर की झज्जर पुलिस लाइन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री झज्जर के एक कार्यकर्ता की गाड़ी न. एच.आर. 14 जे 9400 के जरिए पुलिस सुरक्षा में गुरूग्राम के लिए रवाना हुए और जब कलोई गांव के नवोदय स्कूल के पास पहुंचे तो गुरूग्राम की ओर से हरियाणा सरकार का कारगेड पहुंच गया। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुरूग्राम में जीएसटी को लेकर आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था। चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ गुरूग्राम के लिए रवाना हुए। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को झज्जर पुलिस लाइन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री पुलिस लाइन में ठहरे और छोटे बच्चों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के विषय में बच्चों से सवाल भी पूछे कि क्या वे जानते हैं कि हेलीकॉप्टर क्यों उतरा है। मुख्यमंत्री के साथ गुप्तचर विभाग के महानिदेशक अनिल राव भी थे। इस दौरान हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना के मिलने पर जिला उपायुक्त आरसी बिढ़ान व पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Emergency landing of Chief Minister helicopter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister manohar lal, haryana chief minister manohar lal, haryana news, haryana hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved