• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टामेटो सॉस की दो नकली फैक्ट्रियां पकड़ी, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड

Caught two fake factories of Tomato Sauce, fond of peoples health - Jhajjar News in Hindi

झज्जर। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही चाऊमीन व टोमेटो सॉस की दो नकली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि यह दोनों ही फैक्ट्रियां पिछले काफी लंबे समय से यहां झज्जर क्षेत्र में अपना नकली कारोबार धड़ल्ले से कर रही थी, लेकिन वह इस अवैध कारोबार को रोकने में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आंखों से क्यों बचती रही यह भी एक तरह से जांच का विषय है। बुधवार को जब इन दोनों ही फैक्ट्रियों पर रेड डाली गई तो पूछताछ के दौरान ही इस बात का पता चला कि पिछले लंबे समय से इस प्रकार का अवैध करोबार यह धड़ल्ले से किया जा रहा था। रेड डालने गए अधिकारियों का यहां मौके से दोनों ही फैक्ट्रियों के नकली मार्का के लेबल व सामान बनाने का सामान बरामद हुआ है। अधिकारियों ने मौके पर चिकित्सकों की टीम को बुलाकर काबू किए गए सारे सामान की जांच कराई। जानकारी अनुसार सीएम फ्लाईंग व गुप्तचर विभाग के इंसपैक्टर दिनेश ढाका को इस बात की सूचना मिली थी कि झज्जर के बादली व सांपला मार्ग पर दो ऐसी लघु औद्योगिक इंकाईयां है जहां पर नकली चाऊमीन व टोमेटो सॉस की बोतले तैयार कर उन्हें खुदरा बाजार में बेचा जाता है जिसकी वजह से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। इसी सूचना पर सीएम फ्लाईंग ने गुप्तचर विभाग व स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए दोनों ही फैक्ट्रियों पर रेड डाली। बादली मार्ग पर श्रीश्याम के नाम से और सांपला मार्ग पर कृष्णा मार्का के नाम से नकली टोमेटो सॉस का काम किया जा रहा था। यहां नकली चाऊमीन भी तैयार कराई जा रही थी। हैरत की बात तो यह है कि जब इन दोनों ही इकाईयों के संचालकों से उनके लाईसैंस व जरूरी कागजात मांगे गए तो उनके पास कोई भी कागजात नही मिल पाए। बाद में मौके पर चिकित्सकों को बुलाकर सैम्पल लिए गए और दोनों ही इकाईयों को सील कर दिया गया। सीएम फ्लाईंग की एकाएक पिछले दो दिनों से बढ़ी सक्रियता से खाने-पीने की चीजों का अवैघ ढंग से कारोबार करने वाले लोगों मेें हडकम्प मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Caught two fake factories of Tomato Sauce, fond of peoples health
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, hindi news, jhajjar, caught, two, fake, factories, tomato sauce, news in hindi, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved